सोमालिया में तुर्की सशस्त्र बलों की तैनाती के प्रस्ताव को Türkiye की संसद ने दी मंजूरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Türkiye: सोमालिया में तुर्की सशस्त्र बलों की तैनाती के लिए तुर्की की संसद ने एक प्रस्ताव मंजूरी दे दी है. जिसमें देश का समुद्री अधिकार क्षेत्र भी शामिल है. शनिवार, 27 जुलाई को पारित  प्रस्ताव के मुताबिक, आतंकवाद और अन्य खतरों के खिलाफ सोमालिया की सुरक्षा गतिविधियों का समर्थन करने के लिए तुर्की सशस्त्र बलों की टुकड़ियां दो साल के लिए सोमालिया में तैनात की जाएंगी. प्रस्ताव के अनुसार, यह कदम फरवरी में तुर्की और सोमालिया के बीच रक्षा और आर्थकि सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर के बाद उठाया गया है.

इसका उद्देश्य सोमालिया की समुद्री रक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है. प्रस्‍ताव में यह भी कहा गया है कि सोमालिया के साथ हमारी मित्रता मजबूत होगी और आतंकवाद, समुद्री डकैती तथा हथियारबंद डकैती के खिलाफ प्रयासों में हमारे देश का समर्थन भी बढ़ेगा, जो अदन की खाड़ी, अरब सागर और आसपास के क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डालते हैं और हमारे राष्ट्रीय हितों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं.

यह भी पढ़े: US News: डोनाल्ड ट्रंप ने ईसाई मतदाताओं से सबकुछ ठीक करने का किया वादा, जानिए क्या कहा…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version