अमेरिका में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो विमान; हादसे में एक पायलट के मौत की खबर

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

World News: अमेरिका से एक भयानक विमान हादसे की खबर सामने आई है. ये हादसा उस वक्त हुआ, जब हवा में ही दो विमान आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई वहीं, दूसरे विमान का पायलट जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को दक्षिणी इडाहो के एक हवाई अड्डे के पास फसलों की देखभाल में काम आने वाले हवाई जहाज आपस में टकरा गए. टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर गिर गए. दुर्घटना गुरुवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है.

प्रकरण की जांच जारी

इस हादसे को लेकर बट्टे काउंटी शेरिफ़ कार्यालय ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार ये हादसा आर्को में हवाई अड्डे के पास घास और फसलों से ढके क्षेत्र में हुआ है. जानकारी के अनुसार आर्को, इडाहो फॉल्स से लगभग 70 मील वेस्ट में है. इस हादसे को लेकर शेरिफ़ कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय उड्डयन प्रशासन को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और इसके लिए जांच की जा रही है.

अभी दोनों पायलटों का नाम नहीं बताया गया

इस हादसे को अधिकारियों ने दुखद बताया है. अधिकारियों ने इस हादसे को लेकर कहा कि पायलटों के नाम तब तक के लिए गुप्त रखे गए हैं. जब उनके परिजनोंं को इस घटना की सूचना दे दी जाएगी उसके बाद पायलटों का नाम सार्वजनिक किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भारत पाक के रिश्तों को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान आया सामने, जानिए क्या कहा?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This