पाकिस्तान में दो सड़क हादसाः थमी 16 लोगों की सांसे, 70 से अधिक घायल, शादी की खुशियों में मातम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Accident: पाकिस्तान से दुखद खबर सामने आई है. यहां पंजाब और सिंध सूबों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं. रहीम यार खान में शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रेलर से टक्कर में सात लोगों की जिंदगी खत्म हो गई, जबकि जैकोबाबाद में तेज रफ्तार यात्री बस के पेड़ से टकराने पर नौ यात्रियों की सांसे थम गई.

शादी में जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा रविवार को लाहौर से करीब 600 किमी दूर रहीम यार खान जिले में हुआ. यहां सरदार गढ़ इलाके में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई. इस हादसे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

पांच घायलों की हालत नाजुक

हादसे की जानकारी देते हुए पंजाब इमरजेंसी सर्विस ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता मोहम्मद फारूक ने बताया कि घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (SZMCH) और मियांवाली कुरेशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इनमें से पांच घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 9 यात्रियों की मौत

दूसरा हादसा सिंध सूबे के जैकोबाबाद जिले के थल शहर में हुआ. यहां लाहौर जा रही एक यात्री बस तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए.

चार घायलों की हालत गंभीर

रेस्क्यू अधिकारी के अनुसार, हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है.

Latest News

फ्रांस के बाद ब्राजील में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट फ्लावियो बोल्सोनारो का विरोध

New Delhi: फ्रांस के बाद अब ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं....

More Articles Like This