ट्रंप का छूटा हाथ तो जेलेंस्की को मिला ब्रिटेन का साथ, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- यूक्रेन में शांति लाने में निभाएंगे अग्रणी भूमिका

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK PM Keir Starmer: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को संसद को सप्ताहांत में लंदन में उनकी मेजबानी में हुए एक प्रमुख यूरोपीय सम्मेलन के परिणामों की जानकारी दी. स्‍टार्मर ने कहा कि उनका देश रूस के साथ जंग में शांति लाने के लिए यूक्रेन के साथ अहम भूमिका निभाएगा.

कीर स्‍टार्मर के संबोधन से ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के सभी वर्गों में एकता का दुर्लभ प्रदर्शन हुआ, जिसमें विपक्षी कंजर्वेटिव नेताओं ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बहस की पृष्ठभूमि में यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं को लामबंद करने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा की.

एकजुट होकर यूक्रेन में लाएंगे शांति

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सांसदों से कहा कि यूक्रेन के लिए शांति लाने में ब्रिटेन अग्रणी भूमिका निभाएगा. इतना ही नहीं उन्‍होंने कहा कि यदि आवश्‍यकता पड़ी, तो अन्‍य लोगों के साथ एकजुट होकर ऐसा किया जाएगा.

इसे भी पढें:- आज से ब्रिटेन और आयरलैंड के छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version