Ukraine News: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, दिया यूक्रेन आने का न्योता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ukraine News: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दुनियाभर के नेता कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते नजर आ रहे हैं. अमेरिका, इस्राइल और फ्रांस जैसे देशों से पीएम मोदी को पहले ही बधाई मिल चुकी है. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की है और रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के मद्देनजर स्विट्जरलैंड में आगामी शांति समझौते को लेकर चर्चा की. जेलेंस्की ने उम्मीद जताई कि समझौते में भारत अहम भूमिका निभाएगा. उन्‍होंने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में जीत की बधाई दी और उन्हें अपने सुविधानुसार समय पर यूक्रेन आने का न्योता भी दिया.

बता दें, मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर देश में सरकार बनाने जा रही है. देश की 543 लोकसभा सीटों पर नडीए ने 292 पर और इंडी गठबंधन ने 234 सीटों पर जीत हासिल की. एनडीए की इस जीत के साथ नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

यह भी पढ़े: Saudi Arabia Hajj Month: सऊदी अरब में दिखा धू-अल-हिज्जा का चांद, इस दिन मनाई जाएगी बकरीद

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version