US में देश-विरोधी मामले में बड़ी कार्रवाई: एयरफोर्स का अफसर गिरफ्तार, चीन के सैन्य पायलटों को दे रहा था ट्रेनिंग

Must Read

Washington: अमेरिका की वायुसेना के पूर्व अधिकारी जेराल्ड एडी ब्राउन जूनियर को गिरफ्तार किया गया है. उन पर चीनी सैन्य पायलटों को कथित रूप से अवैध प्रशिक्षण देने के आरोप है. उन्हें रनर के नाम से भी जाना जाता है. उन पर बिना लाइसेंस रक्षा सेवाएं देने और साजिश रचने का आरोप है. यह मामला अमेरिकी कानून Arms Export Control Act और International Traffic in Arms Regulations (ITAR) के उल्लंघन से जुड़ा है.

प्रतिस्पर्धा पहले से ही चरम पर

मामले की जांच फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और एयर फोर्स ऑफिस ऑफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशंस संयुक्त रूप से कर रही है. यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और चीन के बीच सैन्य एवं रणनीतिक प्रतिस्पर्धा पहले से ही चरम पर है. शिकायत के अनुसार अगस्त 2023 से ब्राउन ने विदेशी नागरिकों और कुछ अमेरिकी व्यक्तियों के साथ मिलकर चीन की वायुसेना People’s Liberation Army Air Force (PLAAF) के पायलटों को कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग देने की योजना बनाई.

चीन गए सैन्य पायलटों को दिया प्रशिक्षण

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2023 में वे चीन गए और वहां पीआरसी सैन्य पायलटों को प्रशिक्षण दिया. फरवरी 2026 में वे अमेरिका लौटे ब्राउन ने 24 साल से अधिक समय तक अमेरिकी एयरफोर्स में सेवा दी और 1996 में मेजर के पद से रिटायर हुए. उन्होंने कई प्रमुख लड़ाकू विमान उड़ाए और प्रशिक्षित किए, जिनमें F-4 Phantom II, F-15 Eagle, F-16 Fighting Falcon और A-10 Thunderbolt II शामिल हैं.

अदालत में जज के सामने होगी पहली पेशी

रिटायरमेंट के बाद वे कॉन्ट्रैक्ट सिमुलेटर इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्यरत थे. ब्राउन की पहली पेशी 26 फरवरी को इंडियाना के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट की अदालत में मजिस्ट्रेट जज के सामने होगी. इस मामले की जांच Federal Bureau of Investigation (FBI) और एयर फोर्स ऑफिस ऑफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशंस संयुक्त रूप से कर रहे हैं. यदि आरोप साबित होते हैं तो यह मामला अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और संवेदनशील सैन्य तकनीक की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है.

इसे भी पढ़ें. PM Modi Israel Visit: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता पीएम मोदी का दिल, ‘I Love My India’ बना भारत-इजरायल संबंधों का प्रतीक

Latest News

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन के साथ रिश्तों पर दी गवाही, बोंली-‘मैं उससे कभी मिली ही नहीं’

Washington: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने साफ कहा कि उन्हें जेफरी एपस्टीन की कोई आपराधिक गतिविधियों...

More Articles Like This