6000 से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए ईरानी गृहमंत्री जिम्मेदार!, US ने मोमेनी पर लगाया नया प्रतिबंध

Must Read

Washington: अमेरिका और अब यूरोपीय संघ लगातार ईरान पर शिकंजा कस रहा है. एक नया और ताजा मामले में ट्रंप प्रशासन ने ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी पर प्रतिबंध लगाया है. उन पर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शनों को दबाने का आरोप लगाया गया है, जिनमें तेहरान की धार्मिक नेतृत्व वाली सरकार को चुनौती दी गई थी. ये पाबंदियां दमनकारी कार्रवाई को लेकर उच्च पदस्थ अधिकारियों को निशाना बनाते हुए अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा की गई नवीनतम कार्रवाई हैं.

हजारों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए जिम्मेदार

वहीं यूरोपीय संघ ने ईरान के अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि मोमेनी ने ईरान के उन कानून लागू करने वाले सुरक्षा बलों की निगरानी की है जो हजारों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं. ईरान में आर्थिक संकट के कारण दिसंबर के उत्तरार्द्ध में प्रदर्शन शुरू हुए जो बाद में इस्लामी गणराज्य के लिए एक चुनौती में बदल गए. इसके बाद दमनकारी कार्रवाई शुरू हुई.

मोमेनी के साथ-साथ ईरान की न्यायिक प्रणाली के सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध

कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस कार्रवाई में 6,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. ईरानी अधिकारी और सरकारी मीडिया बार-बार प्रदर्शनकारियों को आतंकवादी बता रहे हैं. यूरोपीय संघ ने गुरूवार को मोमेनी के साथ-साथ ईरान की न्यायिक प्रणाली के सदस्यों और अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए. यूरोपीय संघ ने कहा कि वे सभी शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों के हिंसक दमन और राजनीतिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार रक्षकों की मनमानी गिरफ्तारी में शामिल थे.

तेहरान पर दबाव को और बढ़ायेगा प्रतिबंध

यूरोपीय संघ ने ईरान के अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठन की सूची में शामिल करने पर सहमति जताई है जो काफी हद तक एक प्रतीकात्मक कदम है तथा तेहरान पर दबाव को और बढ़ायेगा. अमेरिका द्वारा लगाए गए नवीनतम प्रतिबंधों में राष्ट्रीय सुरक्षा की सर्वोच्च परिषद के सचिव का नाम भी शामिल है, जिन पर अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरानी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा का आह्वान करने वाले शुरुआती अधिकारियों में से एक होने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें. ईरान की ओर पहले से बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेज रहा अमेरिका, ट्रंप बोले- समझौते से बात नहीं बनी तो दूसरे रास्‍ते भी तैयार

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This