हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को उडाया, अमेरिका ने भीषण हमले से दिया जवाब, UN चिंतित

Must Read

Middle East Crisis: यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने हिंसक जवाबी कार्रवाई की. अमेरिका की सेना ने ईरान पर लगातार 13वीं रात हवाई हमले किए. इस घटनाक्रम से ईरान से जुड़ा संघर्ष और व्यापक होने की आशंका बढ़ गई है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई.

कथित तौर पर दो लोग घायल

ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि केश्म और बंदर अब्बास के आसपास स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में विस्फोट हुए जिनमें कथित तौर पर दो लोग घायल हुए. इसके अलावा देश के उत्तर-पश्चिम में अंदीमेश्क, ओमीदियेह और फिरूजाबाद के निकट भी विस्फोट होने की खबर है. ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (सेंटकॉम) ने कहा कि नए हमले स्थानीय समयानुसार सुबह करीब पांच बजे से पहले समाप्त हो गए.

ईरान की क्षमता को और कमजोर करना

सेंटकॉम के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजरने वाले असैन्य नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना था. अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से नियंत्रण स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है. वहीं, हूती विद्रोहियों ने एक अन्य महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग को भी बंद करने की धमकी दी.

जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर हमले तेज

दुनिया की अर्थव्यवस्था पहले ही ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किए जाने के कारण दबाव में है. ईरान और अमेरिका इस जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर हमले तेज कर चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हूती विद्रोहियों ने जहाजों पर हमले जारी रखे तो उन्हें बड़े सैन्य दंड का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, यदि वे दोबारा ऐसा करते हैं तो अमेरिका इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराएगा क्योंकि हूती ईरान के समर्थित समूह हैं.

कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना

ऐसी स्थिति में ईरान और निश्चित रूप से स्वयं हूतियों को भी कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने बीते दिन यह भी कहा था कि अमेरिका के कब्जे में मौजूद ईरान की प्रतिबंधित निधियों का इस्तेमाल युद्ध में क्षतिग्रस्त हुई नौकाओं की मरम्मत का खर्च उठाने के लिए किया जाएगा. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह क्षेत्र लगातार बढ़ते टकराव के दुष्चक्र में फंसता जा रहा है जहां एक संकट दूसरे संकट को जन्म दे रहा है और हर बढ़ता तनाव अगले टकराव का कारण बन रहा है.

कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता

गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा, कूटनीति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है. उन्होंने युद्ध समाप्त कराने के लिए मध्यस्थता संबंधी पाकिस्तान के प्रयासों को और मजबूत किए जाने का आह्वान किया. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 27 जून से अमेरिका द्वारा फिर से हवाई हमले शुरू किए जाने के बाद से अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 629 अन्य घायल हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें. Middle East Crisis: बहरीन में गूंजी खतरे के सायरन की आवाज, लोगों को शेल्टर में जाने के दिए गए निर्देश

Latest News

Road Safety India: 30 KM/H स्पीड जोन और सस्ते इंजीनियरिंग उपायों से घट सकते हैं सड़क हादसे, एक्सपर्ट्स ने बताए असरदार समाधान

Road Safety India: इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (IRF) के कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स ने कहा कि आवासीय और स्कूल क्षेत्रों में 30 KM/H स्पीड जोन, बेहतर जेब्रा क्रॉसिंग और अन्य कम लागत वाले उपाय अपनाकर सड़क हादसों में बड़ी कमी लाई जा सकती है.

More Articles Like This