संयुक्त राष्ट्र में वाल्ट्ज होंगे अमेरिका के राजदूत, व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को मिली यह जिम्मेदारी

Must Read

Washington: अमेरिकी सीनेट ने माइक वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया है. वाल्ट्ज के लिए अमेरिकी सीनेट ने मतदान किया. 47 सांसदों ने पक्ष में और 43 ने विरोध में वोट किया. यह पद पिछले आठ महीनों से खाली था. माइक व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं. ट्रंप ने मई में घोषणा की थी कि वह 51 वर्षीय वाल्ट्ज को इस राजनयिक पद के लिए नामित कर रहे हैं.

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे वाल्ट्ज

वाल्ट्ज जनवरी में राष्ट्रपति के पद की शपथ लेने के बाद से व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे. वाल्ट्ज अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होंगे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को वार्षिक सभा को संबोधित करने वाले हैं. सीनेट में सुनवाई के दौरान वाल्ट्ज ने कहा था कि ‘संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत है.’ उन्होंने अमेरिकी फंडिंग की समीक्षा और संगठन में यहूदी विरोधी रवैये को खत्म करने की बात कही थी.

निजी सिग्नल चैट में गलती से एक पत्रकार को जोड़ दिया था…

माइक वाल्ट्ज जनवरी से ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे लेकिन मार्च में यमन में आगामी हमले पर चर्चा कर रहे वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक निजी सिग्नल चैट में गलती से एक पत्रकार को जोड़ दिया था. इसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया. 27 मार्च कोए ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के रूप में रिपब्लिकन एलिस स्टेफनिक का अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद मई में वाल्ट्ज को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत पद के लिए नामित कर दिया.

पूर्व अमेरिकी राजदूत जनवरी 20 को छोड़ चुकी थीं पद

इससे पहले पूर्व अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड जनवरी 20 को पद छोड़ चुकी थीं, जब ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभाला था. इस वोटिंग में तीन डेमोक्रेट सांसद- जॉन फैटरमैन (पेंसिल्वेनियाद्ध, मार्क केली) एरिजोना और जीन शाहीन न्यू हैम्पशायरद्धकृने वाल्ट्ज के पक्ष में मतदान किया. वहीं रिपब्लिकन सांसद रैंड पॉल (केंटकी) अकेले ऐसे रहे जिन्होंने विरोध में वोट दिया. ट्रंप ने मई में घोषणा की थी कि वह 51 वर्षीय वाल्ट्ज को इस राजनयिक पद के लिए नामित कर रहे हैं. वाल्ट्ज जनवरी में राष्ट्रपति के पद की शपथ लेने के बाद से व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे.

इसे भी पढ़ें. Pakistan: अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो सऊदी अरब पाकिस्तान का समर्थन करेगाः रक्षा मंत्री

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This