ट्रंप ने चीन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की दी धमकी, बोले- ईरान को हथियार सप्लाई किया तो…

Must Read

US and Iran : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब चीन पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं. जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने चीन को धमकी देते हुए कहा कि चीन, ईरान को हथियारों की सप्लाई करता है तो वह चीन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ट्रंप ने पहले भी कहा था कि जो देश, ईरान को हथियार बेचेंगे, उन देशों से आने वाले सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. लेकिन अब ये जानकारी सामने आई है कि ट्रंप ने ये बात चीन पर निशाना साधते हुए कही थी. मीडिया रिपोर्ट के दौरान ट्रंप ने एक कार्यक्रम में ये कहा कि “ऐसी खबरें मिली हैं कि चीन ईरान को विमानरोधी “शोल्डर मिसाइलें” दे रहा है. हालांकि चीन द्वारा ईरान को हथियार मुहैया करवाने की संभावना कम है, लेकिन फिर भी अगर चीन ऐसा करता है तो उसके सामान पर कर लगाया जाएगा.”

मुझे इस बात का संदेह है कि वे ऐसा करेंगे’’

इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा किक “मुझे इस बात का संदेह है कि वे ऐसा करेंगे, क्‍योंकि मेरे भी उनसे रिलेशन हैं और मुझे ऐसा भी लगता है कि वे ऐसा नहीं करेंगे. हो सकता है कि उन्होंने शुरुआत में ऐसा किया हो. उन्‍होंने स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहा कि अगर हम उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ते हैं तो उन पर 50% टैरिफ लगेगा.”

अमेरिका और ईरान के बीच चरम पर तनाव

उम्‍मीद जताई जा रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. बता दें कि दोनों में से कोई एक भी झुकने को तैयार नहीं है और इस्लामाबाद में हुई दोनों देशों की वार्ता भी विफल रही है. इस दौरान ट्रंप पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं और अब ईरान को और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई के लिए धमकी दे रहे हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाएं जंग को खत्म करने में नाकामयाबी का मूल कारण थी.

पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत

उन्होंने साफ शब्‍दों में कहा कि अब अमेरिका, ईरान को पूरी तरह खत्म करने के लिए सही समय का इंतजार कर रहा है. फिलहाल बताया जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल रहने पर रूस का भी बयान सामने आया है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बात की है. बता दें कि पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत में शांति प्रयासों में मदद करने की तत्परता जताई है.

इसे भी पढ़ें :- समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेशकियन

Latest News

LPG Price Today 2 June 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कमर्शियल और 5 किलो वाले सिलेंडर महंगे हो चुके हैं. जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट.

More Articles Like This