Israel Lebabon Attack and Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक फोन कॉल के दौरान बेहद तीखी फटकार लगाई. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप इजरायल द्वारा लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बढ़ाई जा रही सैन्य कार्रवाई से नाराज हैं, क्योंकि इससे ईरान के साथ चल रही शांति वार्ताओं को नुकसान पहुंच सकता है.
अमेरिकी मीडिया संस्था एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को “पागल” (F***ing Crazy) तक कह दिया और उन पर एहसान न मानने का आरोप लगाया.
ट्रंप ने रोकी बेरूत पर हमले की इजरायल की योजना
अमेरिकी अधिकारियों और कॉल की जानकारी रखने वाले एक अन्य सूत्र के हवाले से कहा गया कि ट्रंप ने बेरूत पर हमले की इजरायल की योजना को भी रोक दिया. इतना ही नही, उन्होंने कथित तौर पर नेतन्याहू से कहा कि लेबनान की राजधानी पर बमबारी की धमकियां इजरायल को दुनिया में और ज्यादा अलग-थलग कर देंगी. इसके अलावा ट्रंप ने ये भी दावा किया कि उन्होंने नेतन्याहू को जेल जाने से बचाने में मदद की थी. यह इशारा नेतन्याहू पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामले के दौरान ट्रंप के समर्थन की ओर था.
हर कोई तुमसे नफरत करता है
ट्रंप के ऐलान के बावजूद मिसाइल अटैक
इजरायली सेना ने कहा कि मंगलवार तड़के हवाई सुरक्षा ने लेबनान से उत्तरी इजरायल में आने वाले दो प्रोजेक्टाइल को रोक दिया. इजरायली सेना के इस दावे से कुछ घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि इजरायल और लेबनान (हिजबुल्लाह) में लड़ाई खत्म हो गई है. दोनों एक दूसरे पर हमला नहीं करेंगे. लेकिन इजरालयी सेना ने टेलीग्राम पर बताया, “उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में 1:35 बजे सायरन बजने के बाद, IAF ने लेबनान से इजरायली क्षेत्र में आने वाले दो प्रोजेक्टाइल को रोक दिया.”

