US ने पहली बार ‘अनमैन्ड ड्रोन’ की ली मदद, खोज निकाले अपने क्रैश अपाचे हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट

New Delhi: अमेरिका ने अत्याधुनिक सैन्य हेलीकॉप्टर अपाचे के क्रैश होने के बाद पहली बार अनमैन्ड सी ड्रोन से अपने दोनों लापता पायलटों को ढूंढ निकाला. अपाचे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास क्रैश हुआ था. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अमेरिका ने अनमैन्ड सी ड्रोन का इस्तेमाल किया. जो तकनीक निकाली, वो आम बिल्कुल नहीं थी. ड्रोन में कोई भी इंसान नहीं था. ये अनमैन्ड सी ड्रोन और उसके जरिये पायलटों को निकालना अमेरिका के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है.

दो घंटे तक समुद्र में तैरते रहे

दो अमेरिकी आर्मी पायलट अपने AH-64 अपाचे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद लगभग दो घंटे तक समुद्र में तैरते रहे. उनकी इस हिम्मत ने उनके बचने की संभावना बढ़ा दी और अंत में उन्हें सुरक्षित लाने के लिए उतरा अमेरिकी नौसेना का ‘कॉर्सेयर’ नाम का समुद्री ड्रोन. कॉर्सेयर का मतलब होता है समुद्री डाकू और इसने वाकई ऐसा ही काम किया है और होर्मुज में ईरान के पंजे से अपने पायलट निकाल लाया.

पायलटों की वापसी भी सुनिश्चित

इसने इस मुश्किल मिशन को न सिर्फ आसान बनाया बल्कि पायलटों की वापसी भी सुनिश्चित की. ये बहुत ही आधुनिक तकनीक है और इसका बेहतरीन इस्तेमाल इस मिशन में किया गया. चलिए आपको बताते हैं कि अमेरिका का कॉर्सयेर क्यों इतना खास है. सी ड्रोन कॉर्सेयर एक 24 फीट लंबा ऑटोनॉमस सरफेस वेसल है, जिसे टेक्सस की कंपनी सरोनिक टेक्नोलॉजीज़ ने बनाया है. ये इंसान के संचालन के काम करता है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कैमरे, सेंसर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम लगे हैं.

वजन ले जाने की क्षमता

यह ड्रोन 35 नॉट्स (करीब 65 किमी/घंटा) की रफ्तार से चल सकता है और 1,000 पाउंड यानि 450 किलो तक वजन ले जाने की क्षमता रखता है. यह 1,000 समुद्री मील (लगभग 1,850 किमी) तक की दूरी तय कर सकता है. यह पहली बार है जब अमेरिका ने किसी वास्तविक बचाव अभियान में अनमैन्ड समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया है. अमेरिकी नौसेना की टास्क फोर्स 59 इस ड्रोन को संचालित करती है.

पूरा फोकस अनमैन्ड सिस्टम पर

यह यूनिट साल 2021 में बनाई गई थी और इसका पूरा फोकस अनमैन्ड सिस्टम पर है. पहले समुद्री ड्रोन ज्यादातर निगरानी, खुफिया जानकारी जुटाने और संदिग्ध जहाजों की ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल होते थे, लेकिन अब इन्हें बचाव कार्यों में भी सफलतापूर्वक आजमाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. ममता बनर्जी को फिर झटका, अब TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version