अमेरिका में अब ये लोग नही करा सकेंगे ‘लिंग परिवर्तन’, डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किया हस्ताक्षर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US ban gender change: डोनाल्‍ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्‍ट्रपति का संभाले अभी कुछ ही दिन हुए है, लेकिन देश से लेकर विदेशों तक उन्‍होंने खलबली मची दी है. जहां एक ओर उन्‍होंने यूक्रेन समेत दुनिया के कई देशों में अमेरिकी सहयोग को बंद कर दिया है, वहीं अमेरिका में भी कई कानून व्‍यवस्‍थाओं में व्यापक परिवर्तन किया जा रहा है. इन्ही में से एक है लिंग परिवर्तन कानून.

दरअसल, ट्रंप के नए आदेश के मुताबिक सभी के लिए लिंग परिवर्तन करा पाना आसान नहीं होगा. क्‍योंकि अमेरिका राष्‍ट्रंपति ने इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए मंगलवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्‍ताक्षर किया है, जिसके तहत अब अमेरिका में 19 वर्ष से कम आयु के लोग लिंग परिवर्तन नहीं करवा सकेंगे.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा…

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपने एक बयान में कहा है कि ‘‘संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति है कि वह किसी बच्चे के एक लिंग से दूसरे लिंग में तथाकथित ‘परिवर्तन’ को वित्तपोषित, प्रायोजित, बढ़ावा, सहायता या समर्थन नहीं देगा. वह इन विनाशकारी तथा जीवन बदलने वाली प्रक्रियाओं को प्रतिबंधित या सीमित करने वाले सभी कानूनों को सख्ती से लागू करेगा.’’

ट्रंप द्वारा किया गया नया प्रयास

जानकारों के मुताबिक, ट्रांसजेंडर के लिए पूर्व प्रशासन यानी जो बाइडन की निर्धारित नीतियों को पलटने के मकसद से ट्रंप द्वारा किया गया ये नया प्रयास है. हालांकि इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने पेंटागन को एक समीक्षा करने का निर्देश दिया, जिससे ट्रांसजेंडर को सैन्य सेवा से प्रतिबंधित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-भारत ने कनाडाई आयोग के ‘आक्षेपों’ को किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

 

Latest News

Crude Oil Price Crash: ट्रंप की हार से तेल बाजार में हाहाकार! एक दिन में 9% तक टूटा कच्चा तेल, भारत को मिली बड़ी...

Crude Oil Price: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली हार का असर अब...

More Articles Like This

Exit mobile version