US Politics: ट्रंप-जेलेंस्की के बाद रूबियों और मस्क में नोकझोक, अमेरिकी विदेश मंत्री ने लगाया ये आरोप

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Cabinet Meeting: अमेरिका के व्‍हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की के बीच हुई नोकझोक के बाद अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उद्योगपति एलन मस्क के बीच तीखी बहस हो गई. रूबियों और मस्‍क के बीच ये बहस कर्मचारियों में की गई कटौती के मुद्दे पर हुई.

दरअसल, राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के कैबिनेट बैठक में माहौल उस और गरमा गया जब विदेश मंत्री रूबियो ने मस्क पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. हालांकि इस बैठक में ट्रंप ने अपने कैबिनेट प्रमुखों को स्पष्ट कर दिया कि सरकारी एजेंसियों में स्टाफिंग और नीति को लेकर अंतिम फैसला उनका ही होगा न कि मस्‍क का.

अमेरिका में बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में अमेरिका में सरकारी एजेंसियों में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है, जिससे कई विभाग प्रभावित हुए हैं. साथ ही ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से कई विभागों में असंतोष भी है. हालांकि अमेरिकी राष्‍ट्रपति का कहना है कि सरकार पर 36 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज है और इसे कम करने के लिए कड़े फैसले लेने की जरूरत है.

ट्रंप ने बहस को किया खारिज

वहीं, व्‍हाइट हाउस में हुए इस हालिया बहस को लेकर जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति से सवाल किया गया तो उन्‍होंने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि “ऐसा कुछ नहीं हुआ, कोई क्लेश नहीं हुआ. मार्को और एलन बहुत अच्छे से पेश आते हैं और दोनों शानदार काम कर रहे हैं.” वहीं, रूबियों की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में शानदार काम किया है. साथ ही मस्क को भी एक अनोखा और प्रभावशाली व्यक्ति बताया.

इसे भी पढें:-फ्रांस ने सेनेगल सरकार के आगे टेके घुटने, बासिरू दिओमाये फेय को सौपा 2 सैन्य अड्डों का नियंत्रण

Latest News

सऊदी अरबः एक और नवयुवक को फांसी, 14 साल की उम्र में किए गए अपराध की दी सजा

Crime in Saudi Arabia: मौत की सजा को लेकर सऊदी अरब में नया विवाद सामने आया है. ह्यूमन राइट्स...

More Articles Like This