कनाडा ने ट्रंप के आगे घुटने टेके, किया नया समझौता, अब खुल जाएगा गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज

Must Read

New Delhi: आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आपत्तियों के बाद कनाडा को टोल राजस्व समझौते में बदलाव करना ही पड़ा. बता दें कि अमेरिका और कनाडा के बीच टोल राजस्व को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब सुलझ गया है. दोनों देशों के बीच नई सहमति बनने के बाद गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज खुल जाएगा. ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए बेहतर और निष्पक्ष सौदा बताया है.

यह पुल जून में शुरू होने वाला था

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 4.7 अरब डॉलर की लागत से बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज अब 27 जुलाई से आम लोगों और वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा. यह पुल अमेरिका के डेट्रॉयट (मिशिगन) को कनाडा के विंडसर (ओंटारियो) से जोड़ेगा. यह पुल जून में शुरू होने वाला था, लेकिन ट्रंप ने वित्तीय मुद्दों का हवाला देते हुए इसके उद्घाटन पर रोक लगाने की चेतावनी दी थी.

समझौता अमेरिका के हित में नहीं था

उनका कहना था कि पहले का समझौता अमेरिका के हित में नहीं था. कनाडा सरकार ने बताया कि दोनों देशों के बीच टोल संचालन, पारदर्शिता और क्षेत्रीय निवेश को लेकर नई सहमति बनी है. समझौते के तहत पुल से होने वाली आय का एक हिस्सा क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए 15 वर्षीय फंड में लगाया जाएगा. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए समझौते में अमेरिका को टोल राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा. साथ ही यदि टोल दरों में 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी का प्रस्ताव होगा तो अमेरिका को उसे वीटो करने का अधिकार भी होगा.

पहले का समझौता स्वीकार्य नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि पहले का समझौता स्वीकार्य नहीं था, लेकिन अब अमेरिका के लिए बेहतर और निष्पक्ष समझौता हुआ है. उन्होंने कहा कि अब पुल का उद्घाटन आगे बढ़ाया जाएगा. गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज से डेट्रॉयट और विंडसर के बीच मालवाहक ट्रकों की आवाजाही आसान होगी. यह मार्ग अमेरिका-कनाडा सीमा का सबसे बड़ा माल परिवहन कॉरिडोर माना जाता है.

करीब 20 मिनट की बचत होगी

एक अध्ययन के अनुसार, इस पुल के शुरू होने से सीमा पार करने में करीब 20 मिनट की बचत होगी और अगले 30 वर्षों में ट्रक ऑपरेटरों को लगभग 2.3 अरब डॉलर की बचत हो सकती है. इस पुल का निर्माण वर्ष 2018 में शुरू हुआ था. परियोजना का वित्तपोषण कनाडा ने किया, जबकि इसकी लागत की भरपाई अगले 30 वर्षों में टोल शुल्क से की जानी थी. नया समझौता इस वित्तीय मॉडल पर क्या असर डालेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है.

इसे भी पढ़ें. Typhoon Bavi: खतरनाक तूफान बावी 144 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा आगे, 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द, स्कूल बंद

Latest News

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया की ‘Most Powerful Women 2026’ बनीं नीता अंबानी

Nita Ambani: फॉर्च्यून इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई के फोर सीजन्स होटल में अपना प्रतिष्ठित 'Most Powerful Women (MPW)...

More Articles Like This