US: कैदी को मौत की सजा, लगाया गया जहरीला इंजेक्शन, अमेरिका में इस साल 30वें व्यक्ति को सजा-ए-मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Death Penalty US: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां टेक्सस में बुधवार को एक कैदी को मौत की सजा दी गई. उसने स्टोर क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

वह इस साल अमेरिका में मौत की सजा पाने वाला 30वां व्यक्ति था. टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को जानलेवा इंजेक्शन देने की नाकाम कोशिश के बाद यह पहली मौत की सजा थी.

जहरीले इंजेक्शन से दी गई मौत की सजा

46 वर्षीय जमाल हावर्ड को हंट्सविले की स्टेट जेल में जहरीले इंजेक्शन की डोज दिए जाने के बाद बुधवार रात 8:03 बजे (स्थानीय समय) मृत घोषित कर दिया गया. उसने वर्ष 2000 में एक स्टोर में हुई लूट के दौरान 42 वर्षीय विकी स्वार्टआउट की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

जेल वार्डन ने जब आखिरी इच्छा पूछी, तो उसने पीड़िता के परिवार के सदस्यों से माफी मांगी, जो कुछ दूरी पर खिड़की से यह सब देख रहे थे. टेक्सस ने 2026 में अब तक छह लोगों को मौत की सजा दी है और इस साल दो और लोगों को मौत की सजा देने की योजना है.

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

Latest News

नवरात्रि व्रत के दौरान करें इन चीजों का फलाहार, पूरे दिन नहीं लगेगी भूख-प्यास

Navratri Diet 2026: 11 अक्टूबर से देवी उपासना के महापर्व नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. हिंदू धर्म में...

More Articles Like This

Exit mobile version