US: साउथ कैरोलाइना में कैदी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर दी गई मौत की सजा, जानें पूरा मामला

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US; South Carolina: अमेरिका के दक्षिण कैरोलाइना में एक कैदी को जहरीला इंजेक्‍शन लगाकर मौत की सजा दी गई है. कैदी का नाम फ्रेडी ओवेन्‍स(46 वर्ष) था. शुक्रवार शाम 6 बजकर 55 मिनट पर ओवेन्‍स को मृत घोषित कर दिया गया. दक्षिण कैरोलाइना में 13 साल बाद इस तरह से मौत की सजा दी गई है क्‍योंकि जेल के अधिकारियों के पास नरा प्राणघातक इंजेक्शन के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं थीं.

ओवेन्स को 1997 में ग्रीनविले में एक स्टोर में डकैती के दौरान एक व्यक्ति की हत्या का दोषी करार दिया गया था. जेल में बंद रहने के दौरान उसने काउंटी जेल में एक कैदी को भी मार डाला था. इस मामले में ओवेन्‍स को मौत की सजा सुनाई गई थी. फ्रेडी ओवेन्‍स सजा के बचने के लिए पूरी कोशिश की थी लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हो पाया.

मौत से पहले क्‍या हुआ?

ओवेन्‍स ने मौत से पहले कोई अंतिम बयान नहीं दिया. इंजेक्शन लगाए जाने से पहले उसने दो चीजबर्गर, चिकन विंग्स, दो स्ट्रॉबेरी सोडा, फ्रेंच फ्राइज, रिबे स्टेक और सेब पाई का एक टुकड़ा खाया. इंजेक्शन वाले कमरे में ले जाने के बाद पहले ओवेन्स को बांधा गया. इस दौरान उसने सिर्फ अपने वकील को अलविदा कहा. वह थोड़ा मुस्कुराया और लेकिन उसके चेहरे के भाव में अधिक बदलाव नहीं आया. इंजेक्शन लगने के तकरीबन एक मिनट बाद वह बेहोश हो गया, फिर उसकी आंख बंद हो गई. उसका चेहरा चार या पांच मिनट तक हिलता रहा, फिर हरकतें नहीं हुई. इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया.

सजा से बचने की पूरी कोशिश

फ्रेडी ओवेन्स ने सजा से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी आखिरी अपील भी खारिज कर दी गई. फ्रेडी ओवेन्स ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय से भी सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की. ओवेन्स की याचिका के बाद कैरोलाइना के गवर्नर ने भी जवाब दाखिल किया था जिसमें अदालत से ओवेन्स की याचिका को खारिज किए जाने की अपील की गई थी.

मौत की सजा से बचने के लिए ओवेन्स का अंतिम अवसर रिपब्लिकन साउथ कैरोलाइना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर रुख पर निर्भर था. हेनरी मैकमास्टर उसकी सजा को आजीवन कारावास में बदल सकते थे, लेकिन उन्होंने ओवेन्स के अनुरोध को खारिज कर दिया. गवर्नर ने कहा कि उन्होंने ओवेन्स के अनुरोध पर विचार किया है. जानकारी के अनुसार, जेल में 5 अन्य कैदियों को भी मौत की सजा दी जानी है.

ये भी पढ़ें :- दुनिया सुनेगी भारत के विकास की गाथा, UN में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

 

Latest News

कनाडा के साथ ही बना रहेगा अल्बर्टा, जनमत संग्रह में PM कार्नी की बडी जीत, निवासियों ने दिखाई एकजुटता

Ottawa: कनाडा से अलग होने को लेकर अल्बर्टा में हुए पहले जनमत संग्रह में निवासियों ने एकजुटता दिखाई. मतदाताओं...

More Articles Like This

Exit mobile version