ग्रीनलैंड विवाद के बीच स्विट्जरलैंड जाएंगे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति की वजह से NATO में भी पड़ रही दरार?

Washington: ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेने के अपने इरादे से पूरे यूरोप को मुश्किल में डाल दिया है. उनकी वजह से NATO में भी दरार पड़ रही है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्विट्जरलैंड जाने वाले हैं. अब वह 2026 में स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-WEF की वार्षिक बैठक में शामिल होंगे. WEF ने X पर एक पोस्ट के जरिए यह घोषणा की. उसने यह याद दिलाया कि ट्रंप ने 2025 में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के महज तीन दिन बाद ही फोरम को संबोधित किया था.

वैश्विक मुद्दों पर दूरदर्शी चर्चा

विश्व आर्थिक मंच की यह बैठक 19 से 23 जनवरी तक आयोजित की जाएगी. इस दौरान सरकार, व्यापार जगत, नागरिक समाज और शिक्षा जगत से जुड़े विश्व नेता दावोस में एकत्र होंगे ताकि वैश्विक मुद्दों पर दूरदर्शी चर्चा की जा सके और भविष्य की प्राथमिकताएं तय की जा सकें. WEF के इस कार्यक्रम को पांच प्रमुख वैश्विक चुनौतियों के इर्द-गिर्द डिजाइन किया गया है. इनमें प्रगति के लिए सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) की भागीदारी के साथ सार्वजनिक-निजी संवाद और सहयोग आवश्यक माना गया है.

23 जनवरी तक चलेगा पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन

इन चुनौतियों से निपटने में विकास, लचीलापन और नवाचार (इनोवेशन) को प्रमुख मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में रखा जाएगा ताकि नेता आज की जटिलताओं को समझते हुए कल के अवसरों की ओर बढ़ सकें. पांच दिवसीय यह शिखर सम्मेलन 23 जनवरी तक चलेगा. यह ‘संवाद की भावना (A Spirit of Dialogue)’ विषय के तहत आयोजित किया जा रहा है. इसमें विवादग्रस्त वैश्विक माहौल में सहयोग, नवाचार-आधारित विकास और समावेशी प्रगति (इनक्लूसिव प्रोग्रेस) पर विशेष जोर दिया जाएगा.

लगभग 3,000 नेताओं के भाग लेने की उम्मीद

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सहयोगात्मक चर्चा और रणनीतिक सहभागिता के माध्यम से वैश्विक आर्थिक (ग्लोबल इकॉनमी), भू-राजनीतिक (जियो पॉलिटिक्स), तकनीक (टेक्नोलॉजी) और सामाजिक चुनौतियों से निपटना है. WEF के अनुसार 130 से अधिक देशों से लगभग 3,000 नेताओं के इसमें भाग लेने की उम्मीद है. यह इस मंच के इतिहास की सबसे बड़ी और उच्च-स्तरीय बैठकों में से एक होने वाली है. इनमें करीब 400 वरिष्ठ राजनीतिक नेता लगभग 65 राष्ट्राध्यक्ष या सरकार प्रमुख और विकसित अर्थव्यवस्थाओं के G7 समूह के छह नेता शामिल होंगे.

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष अधिकारी भी होंगे शामिल

राजनीतिक नेताओं के अलावा फोरम के एजेंडे में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे. इनमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, और विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस शामिल हैं जो इस आयोजन के व्यापक बहुपक्षीय दृष्टिकोण को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें. इंदौर पहुंचे Rahul Gandhi, दूषित जल पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version