‘राष्ट्रपति की शपथ लेते ही इसको तुरंत निकालूंगा…’, इंटरव्यू के दौरान किस पर भड़क उठे Donald Trump

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump Angry: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, जिसे लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो गई है. इस बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस चुनावी मैदान में उतरे हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की कमान किसके हाथों में जाती है. इसी बीच ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जो अमेरिका में चर्चा का विषय बना हुआ है.

अमेरिका में ट्रंप के बयान की चर्चा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब चुनाव से ठीक पहले उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो व्हाइट हाउस पहुंचते ही सबसे पहले विशेष वकील जैक स्मिथ को निकालेंगे.

इंटरव्यू के दौरान जैक स्मिथ पर भड़के ट्रंप

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान डियो होस्ट ह्यूग हेविट ने डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया कि क्या वो राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के दिन जैक स्मिथ को निकालने की योजना बना रहे हैं. जिसका जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वो दोबारा चुनकर व्हाइट हाउस में आते हैं तो वे विशेष वकील जैक स्मिथ को तुरंत निकाल देंगे, जिन्होंने उनके खिलाफ दो संघीय अभियोग लगाए थे.

5 नवंबर को है अमेरिका में चुनाव

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है. यहां के सियासी दल पूरे जोरों-शोरों से चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं. इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से है. फिलहाल दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. जो भी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करता है, वो 2025 से अपना कार्यकाल शुरू करेगा. बता दें कि राष्ट्रपति के साथ-साथ अमेरिकी नागरिक कांग्रेस के नए सदस्यों को चुनने के लिए भी मतदान करेंगे.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में Zakir Naik की अनुचित टिप्पणी पर भड़का ईसाई समुदाय, राष्ट्रपति और पीएम से की कार्रवाई की मांग

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This