अमेरिकी सैनिक हटे तो हावी हो जाएगा इस्लामिक स्टेट, सीरिया को लेकर रक्षा मंत्री ऑस्टिन का बयान

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सीरिया से अपने सैनिक न हटाने को लेकर बयान दिया है. उन्‍होंने कहा कि सीरिया के नेता बशर अल असद के सत्ता से जाने के बाद आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ (आईएस) फिर से अपनी जड़ें जमाने की पूरी कोशिश में है. लेकिन अमेरिका ऐसा नहीं होने देगा. इस्लामिक स्टेट के आतंकी फिर से जड़ें न जमा सके, इसके लिए अमेरिका को सीरिया में सैनिकों की तैनाती बनाए रखने की आवश्‍यकता है.

सीरिया को अमेरिकी सैनिक की जरूरत  

बुधवार को रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में कहा कि अमेरिकी सेना की अब भी वहां जरूरत है, खास तौर से उन हिरासत केन्द्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहां आईएस के हजारों आतंकवादी और उनके परिवार के सदस्य कैद हैं. अनुमान के मुताबिक, इन केन्द्रों में आईएस के 8 से 10 हजार आतंकवादी बंद हैं और उनमें से कम से कम दो हजार को बेहद खतरनाक बताया जाता है.

अमेरिकी सैनिक हटे तो इस्लामिक स्टेट होगा हावी

जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस में ऑस्टिन ने कहा कि यदि सीरिया को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तो ‘‘मुझे लगता है कि ISIS के आतंकवादी फिर से सिर उठाएंगे.’’ जानकारी दें कि ऑस्टिन लगभग 50 साझेदार देशों के साथ यूक्रेन के वास्ते सैन्य सहायता उपलब्‍ध कराने के संबंध में चर्चा करने के लिए रामस्टीन एयर बेस में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईएसआईएस पर शिकंजा कसने के लिए हमें अभी और कदम उठाने की जरूरत हैं.’’ आईएस से निपटने के लिए अमेरिका के सीरिया में करीब 2 हजार सैनिक मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें :- US-Pakistan: पाकिस्तान का गैर-नाटो सहयोगी दर्जा खत्म करेगा अमेरिका, संसद में पेश हुआ विधेयक

 

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version