US India Trade Deal: ट्रंप के अधिकारी का दावा, ट्रेड डील पर भारत ने अमेरिका को दिया खास ऑफर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US India Trade Deal: डोनल्ड ट्रंप ने पिछले कई महीनों से भारत को लेकर सख्त रुख अपनाया है. अमेरिका ने दुनिया में सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर ही लगाया है. H-1b वीजा को लेकर ट्रंप ने कड़े नियम लागू किए, जिससे भारत को बड़ा झटका लगा है. हालांकि, दोनों देशों के बीच ट्रेड टॉक को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है.

अमेरिकी प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के मुताबिक

भारत के साथ ट्रेड डील पर बात करने वाले अमेरिकी प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के मुताबिक, दोनों देशों की ट्रेड डील सकारात्मक मोड़ पर है. भारत ने अमेरिका को अब तक का बेस्ट प्रस्ताव दिया है.

अमेरिकी संसद में भाषण के दौरान ग्रीर ने कहा कि अमेरिकी ज्वार और सोयाबीन जैसे उत्पादों के लिए भारत अपना बाजार खोलने के लिए तैयार हो गया है. USTR की एक टीम अभी भारत में ही है. हम उनके साथ बातचीत कर कृषि क्षेत्र में आई बाधाओं को कम करने की कोशिश कर रहे हैं.

ग्रीर का कहना है कि भारत ने कुछ फसलों के आयात पर आपत्ति जताई है, लेकिन दोनों देशों के बीच बातचीत अच्छी चल रही है. अमेरिकी उत्पादों के लिए भारत एक बेहतरीन वैकल्पिक बाजार है. बस हमें उनके साथ व्यापार करने का रास्ता ढूंढना होगा.

ग्रीर ने चीन पर अमेरिका की निर्भरता कम करने का जिक्र करते हुए कहा, “हम दक्षिण एशिया और यूरोप में बाजार की तलाश कर रहे हैं. अमेरिका ने किसानों की मदद करने के लिए भारत सहित कई देशों से हाथ मिलाया है. ऐसे में अगर कोई देश अमेरिका के लिए अपने बाजार खोलने को तैयार है, तो हम उससे बातचीत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

अमेरिका भारत को बेचना चाहता है एथेनॉल

ग्रीर ने कहा कि अमेरिकी मक्के और सोयाबीन से निकलने वाले एथेनॉल को भी भारत खरीद सकता है. कई अन्य देशों ने भी अमेरिकी एथेनॉल के लिए अपने बाजार खोल दिए हैं. यूरोपीयन यूनियन ने अमेरिका से 750 बिलियन डॉलर (लगभग 67 लाख करोड़ रुपये) की ऊर्जा खरीद का आश्वासन दिया है, जिसमें बायोफ्यूल भी शामिल है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This