ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ाया संघर्ष विराम, होर्मुज पर नाकाबंदी बरकरार

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ जारी युद्धविराम को बढ़ाने का ऐलान किया, लेकिन साथ ही नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखने का आदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि तेहरान को वार्ता आगे बढ़ाने के लिए पहले एक “एकजुट होकर प्रस्ताव” पेश करना होगा.

ट्रंप ने लिया युद्धविराम बढ़ाने का फैसला

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जारी बयान में कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के नेतृत्व के अनुरोध और ईरान सरकार के भीतर मतभेदों को देखते हुए लिया गया है. उन्होंने कहा, “ईरान की सरकार में गंभीर विभाजन है… इसलिए हमने अपने हमले को रोकने और युद्धविराम बढ़ाने का फैसला किया है, जब तक कि वे एक साझा प्रस्ताव पेश नहीं करते.”

होर्मुज पर जारी रहेगी नाकाबंदी US Iran Ceasefire

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सेना को नाकाबंदी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं और यह स्थिति तब तक बनी रहेगी जब तक प्रस्ताव नहीं आता और बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती. यह घोषणा उस समय आई जब दो हफ्ते का संघर्ष विराम समाप्त होने वाला था, जिससे शांति वार्ता के अगले दौर पर अनिश्चितता बढ़ गई थी.

जेडी वेंस ने इस्लामाबाद की यात्रा रद्द कर दी

इस बीच, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी, जहां ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत होना तय था. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की और कहा कि वाशिंगटन तेहरान के रुख का इंतजार कर रहा है. ईरान ने अभी तक वार्ता में भागीदारी की पुष्टि नहीं की है, और उसने शर्त रखी है कि बातचीत से पहले अमेरिका नाकाबंदी हटाए. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी “युद्ध का कृत्य” है. यह एक व्यावसायिक जहाज पर हमला और उसके चालक दल को बंधक बनाना इससे भी बड़ा उल्लंघन है.

पाकिस्तान ने युद्धविराम बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया

मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान ने युद्धविराम बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कदम कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. हालांकि, तनाव अभी भी बना हुआ है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला है. अमेरिका ने 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों और तेल आपूर्ति को निशाना बनाते हुए व्यापक समुद्री नाकाबंदी लागू कर रखी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कई जहाजों को वापस लौटने या रास्ता बदलने के लिए मजबूर किया गया है.

ईरान ने दी ये चेतावनी

ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है और चेतावनी दी है कि नाकाबंदी जारी रहने तक वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से नहीं खोलेगा. यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम हिस्सा है और मौजूदा संकट का केंद्र बना हुआ है. 28 फरवरी से शुरू हुआ यह टकराव वैश्विक ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर चुका है और फिलहाल दोनों पक्षों के बीच गतिरोध बना हुआ है, जहां युद्धविराम तो कायम है, लेकिन बातचीत का रास्ता साफ नहीं दिख रहा.

ये भी पढ़ें- US-Iran शांति वार्ता पर सस्पेंस खत्म! ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने को राजी

Latest News

13 September 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 13 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है. आज हस्त नक्षत्र, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं. जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version