न्यूक्लियर प्रोग्राम पर ईरान और अमेरिका की पहली मुलाकात, इस दिन होगी अगले दौर की वार्ता

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Iran: अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम के मुद्दे पर ओमान में बातचीत हुई है. यह बीते कई वर्षों में अमेरिका और ईरान के बीच पहली सीधी वार्ता थी. इस बातचीत को व्‍हाइट हाउस ने न्‍यूक्लियर डील की समाधान की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम बताया है.

शनिवार को अमेरिका के पश्चिम एशिया में हूत स्‍टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची ने वार्ता में हिस्‍सा लिया. बातचीत ओमान की राजधानी मस्कट के बाहरी इलाके में स्थित एक जगह पर दो घंटे से अधिक समय तक हुई. यह बातचीत स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई और शाम करीब 5:50 बजे खत्‍म हुई.

संक्षेप में हुई बातचीत

ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने दोनों देशों के बीच हुई इस वार्ता की जानकारी दी. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘‘संक्षेप में बातचीत’’ की. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के बाद से ये पहला मौका है, जब दोनों देशों ने न्‍यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर आमने-सामने की बातचीत की है.

खबर के अनुसार, भले ही दोनों पक्षों के बीच यह बातचीत संक्षिप्त रही लेकिन अच्छी रही. वहीं व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर दोनों देशों की वार्ता को बेहद सकारात्मक और रचनात्मक बताया. हालांकि बयान में यह भी कहा गया कि जिन मुद्दों का हल तलाशा जाना हैं, वे बेहद जटिल हैं.

सही दिशा में हो रही बातचीत-ट्रंप

व्हाइट हाउस ने कहा कि विशेष दूत विटकॉफ का आज का सीधा संवाद पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम प्राप्त करने की दिशा में एक कदम है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मियामी जाते समय ‘एयर फ़ोर्स वन’ विमान में संवाददाताओं से कहा कि बातचीत सही दिशा में हो रही है.  उन्होंने कहा कि मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि जब तक ये पूरी नहीं हो जाएं तब तक कुछ भी मायने नहीं रखता, इसलिए मुझे इसके बारे में बात करना पसंद नहीं है लेकिन ये सही दिशा में हो रही हैं.

19 अप्रैल को होगी अगले दौर की बातचीत

ईरान और अमेरिका की ओर से जारी बयानों के अनुसार, दोनों देशों के बीच अगले दौर की बातचीत अगले शनिवार यानी 19 अप्रैल को होगी. ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य है कि एक निष्पक्ष और बाध्यकारी समझौते को अंतिम रूप दिया जाए.

ये भी पढ़ें :-  पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी समाचार टीवी चैनल ने कर्मचारियों को किया बर्खास्त, लगाया ये आरोप

 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version