ट्रंप और नेतन्याहू को निशाना बनाने की तैयारी में ईरान, संसद में विधेयक लाने की भी कवायद तेज

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लागातार बढता ही जा रहा है. इसी बीच ईरान में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वाले को करोड़ों डॉलर का इनाम देने की तैयारी की जा रही है.  इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि ईरानी संसद में इस पर विधेयक लाने की तैयारी है.

क्या हैं मीडिया रिपोर्ट का दावा?

दरअसल, ईरान में कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या कराने पर 5 करोड़ 80 लाख डॉलर का इनाम रखने पर चर्चा हो रही है. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने घोषणा किया है कि समिति “इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई” नाम से एक विधेयक तैयार कर रही है. ईरान वायर और द टेलीग्राफ यूके की रिपोर्ट के अनुसार, इस विधेयक में किसी भी व्यक्ति या संगठन, जो अमेरिका और इजरायल के नेताओं की हत्या करेगा, को 5 करोड़ यूरो देने का प्रस्ताव है.

बता दें कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब एक तरफ ईरान शांति प्रस्ताव भेज रहा है और दूसरी तरफ बदले और “जवाबी कार्रवाई” की खुली बातें हो रही हैं. इसी बीच ये भी कहा जा रहा है कि ईरानी संसद 28 फरवरी को तेहरान पर हुए हमलों के जवाब में इस प्रस्ताव पर वोट कर सकती है. इन हमलों में तत्काल समय के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी.

खामेनेई की हत्या में कथित भूमिका के लिए जवाबी कार्रवाई

रिपोर्ट के अनुसार, इब्राहिम अजीजी ने कहा है कि ट्रंप, नेतन्याहू और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर को अली खामेनेई की हत्या में कथित भूमिका के लिए “जवाबी कार्रवाई” का निशाना बनाया जाना चाहिए. वहीं ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक अन्य सदस्य महमूद नबावियन ने भी कहा कि संसद जल्द ही उस व्यक्ति के लिए इनाम तय करने पर वोट करेगी, जो “ट्रंप और नेतन्याहू को जहन्नुम भेजेगा.”

बता दें कि इनाम की इस योजना की खबर ऐसे समय आई है, जब कुछ दिन पहले सरकार समर्थक मीडिया आउटलेट “मसाफ” ने दावा किया था कि इस्लामिक शासन ने “किल ट्रंप” नाम के अभियान के लिए 5 करोड़ डॉलर की व्यवस्था कर ली है. वही, इससे पहले ईरान समर्थित साइबर युद्ध समूह “हंदाला” ने भी बयान जारी कर कहा था कि उसने “दमन और भ्रष्टाचार के मुख्य जिम्मेदार लोगों” यानी ट्रंप और नेतन्याहू को खत्म करने के लिए 5 करोड़ डॉलर तय किए हैं.

(रिपोर्ट में दी गई जानकारी की theprintline अपनी तरफ से पुष्टि नहीं करता. ये अन्य मीडिया चैनलों के आधार पर दी गई है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This