US Iran War: ईराम ने अमेरिका को दिया कीमती तोहफा, गदगद हो उठे ट्रंप, युद्धविराम के दिए संकेत

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: ईरान संग जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार विकसित न करने पर सहमति दी है. इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया है कि ईरान के खिलाफ तीन सप्ताह से चल रहे संघर्ष में अमेरिका ने युद्ध जीत लिया है.

ईराम ने अमेरिका को भेजा कीमती तोहफा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी बताया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े तेल और गैस संबंधी एक कीमती तोहफा अमेरिका को दिया है. ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक है. उन्होंने संकेत दिया कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि वर्तमान ईरानी नेतृत्व में पहले ही महत्वपूर्ण बदलाव हो चुके हैं. उन्होंने इसे “सत्ता परिवर्तन” बताया और कहा कि नए नेता बिल्कुल अलग हैं, जो पहले इन समस्याओं का कारण बने थे.

ये भी पढ़ें- US पर अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह का बढ़ रहा दबाव, ईरान को लेकर ट्रंप के यू-टर्न पर भारत के पूर्व राजनयिक का बयान

युद्धविराम के दिए संकेत US Iran War

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध को जीत चुका है और अब इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है. ट्रंप ने आगे कहा कि कुछ लोग इस जंग को लंबाखींचना चाहते थे, लेकिन हालात तेजी से बदल गए. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को युद्धविराम के संकेत के रूप में देखा जा रहा. हालांकि, अब भी दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आ रही. ऐसे में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं मानी जा सकती.

ये भी पढ़ें- Middle East Crisis: ट्रंप-पीएम मोदी की फोन पर बातचीत, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version