ड्रोन हमले के बाद इराक के एरबिल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ानें फिर शुरू, सुरक्षा जांच के बाद हुआ फैसला

Must Read

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी है. इसी बीच इराक के एरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन से हमला हुआ. इसकी वजह से उड़ान सेवाएं रोक दी गई थीं. हालांकि, हवाई अड्डे पर ड्रोन दुर्घटना के बाद अस्थायी रूप से रोकी गई उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं. रॉयटर्स के मुताबिक हवाई अड्डे के पास ड्रोन गिरने के बाद सुरक्षा कारणों से उड़ानों को कुछ समय के लिए निलंबित किया गया था.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि ड्रोन दुर्घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है. घटना के बाद लगी आग पर भी संबंधित एजेंसियों ने काबू पा लिया. घटना के बाद सुरक्षा जांच पूरी होने पर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन सामान्य कर दिया गया है. फिलहाल ड्रोन दुर्घटना के कारणों और उसकी उत्पत्ति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले

अमेरिका ने लगातार 13वीं रात भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि ईरान अभी समझौते के लिए तैयार नहीं है और उसे ऐसी ही कार्रवाई की जरूरत है. जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो अमेरिकी ठिकानों पर पहले से ज्यादा ताकतवर पलटवार किया जाएगा.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर एक और दौर की कार्रवाई 

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड सेंटकॉम ने भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजे बताया कि ईरान के सैन्य ठिकानों पर एक और दौर की कार्रवाई शुरू की गई. यह लगातार 13वीं रात है जब अमेरिकी बल ईरान से जुड़े सैन्य टार्गेट्स पर हमले कर रहे हैं. अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े खतरों को कम करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

केश्म द्वीप पर कई धमाकों की आवाजें

ईरान से सामने आ रही रिपोर्टों के मुताबिक होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित रणनीतिक केश्म द्वीप पर कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. अहवाज शहर में भी विस्फोट होने की शुरुआती खबरें हैं. कुछ स्थानीय रिपोर्टों में केश्म के ऊपर उड़ रही एक संदिग्ध वस्तु को मार गिराने का दावा भी किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें. इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला, सात धमाकों के बाद दिखा धुएं का गुबार

Latest News

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, शेख हसीना से संपर्क पर मचा था बवाल

Bangladesh Politics: बांग्लादेश से राजनीतिक हलचल की खबर सामने आई है. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पांच साल के कार्यकाल...

More Articles Like This