‘अमेरिकी सेना को घुटनों पर ला दिया’, विदेश मंत्री अराघची के बाद ईरानी कमांडर ने भी किया बडा दावा

US-Iran War: अमेरिका से तनाव बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने बडा दावा किया है. वाहिदी ने कहा है कि ईरान ने दुनिया की सबसे हथियारबंद सेना को घुटनों पर ला दिया है. वाहिदी का यह बयान IRGC के सदस्यों और अन्य सुरक्षा बलों के नाम जारी एक खुले पत्र में दिया गया है, जिसे सैन्य प्रकाशन सेपाह न्यूज ने प्रकाशित किया.

बड़े रक्षा नेतृत्व फेरबदल के तहत नई जिम्मेदारियां

वाहिदी उन कई सैन्य नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पिछले सप्ताह बड़े रक्षा नेतृत्व फेरबदल के तहत नई जिम्मेदारियां दी हैं. ईरानी सैन्य अधिकारियों ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि कोई भी अमेरिकी सैनिक देश की जमीन पर पैर रखने की कोशिश करेगा, तो उसके पैर काट दिए जाएंगे. इससे पहले यही दावा ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध को लेकर किया था. उनका कहना है कि ईरान ने इस युद्ध में खुद को एक मजबूत और ताकतवर राष्ट्र के रूप में साबित किया है.

डिप्लोमेसी में भी बढ़त हासिल

ईरान ने न सिर्फ युद्ध के मैदान में मजबूती दिखाई, बल्कि डिप्लोमेसी में भी बढ़त हासिल की. उनका दावा है कि आखिरकार दुश्मन अमेरिका को बातचीत के लिए मजबूर होना पड़ा है. ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, अराघची ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की एक बैठक में यह बयान दिया. उन्होंने कहा कि हालिया लड़ाई में ईरानी सेना ने बड़ी कुर्बानियां दीं. सैनिकों ने अपनी जान देकर देश की रक्षा की.

यह सिर्फ कोई नारा नहीं

ईरान ने दुनिया की सबसे बड़ी सेना को हराया है. यह सिर्फ कोई नारा नहीं है. यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने ईरानी जनता की भी तारीफ की. जिन्होंने युद्ध के दौरान मुश्किल हालात के बावजूद अपनी ज़िम्मेदारियां निभाईं. अराघची ने कहा कि दुनिया के कई देशों के अधिकारियों ने ईरान रणनीति को असाधारण बताया है. उन्होंने दावा किया कि कुछ अधिकारियों ने ईरान की कार्रवाई को चमत्कार तक कहा.

इसे भी पढ़ें. लेबनान में इजराइली हमला, एक ही परिवार के 7 सात सदस्यों की मौत, तीन घायल, सीजफायर के बाद सबसे घातक अटैक

Latest News

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही छलके आंसू

Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों...

More Articles Like This

Exit mobile version