नाबलुस के पास इजरायली बस्तीवालों के हमले में 4 फिलिस्तीनियों की मौत, चार घायल, इनमें तीन की हालत गंभीर

Must Read

New Delhi: नाबलुस वेस्ट बैंक स्थित इजरायली बस्तीवासियों के हमले में चार फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है. नाबलुस वेस्ट बैंक में स्थित प्रमुख फिलिस्तीनी शहर को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह बस्तीवासियों ने तिल कस्बे में कई घरों पर हमला किया और उनकी ओर गोलियां चलाईं.

इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया

हमले के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के ताल गांव में हुई गोलीबारी में एक इजरायली नागरिक की मौत के बाद कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इजरायल आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा.

आतंकवाद को फिर से पैर जमाने की अनुमति नहीं देंगे

नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ‘हम आतंकवादियों और उन्हें निर्देश देने तथा समर्थन देने वालों के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेंगे. हम जूडिया और समारिया में आतंकवाद को फिर से पैर जमाने की अनुमति नहीं देंगे.’ इजरायली सेना ने शुक्रवार तड़के दक्षिणी लेबनान के हद्दाथा, तैयरी और कूनीन इलाकों को जोड़ने वाले कई सड़क संपर्कों को विस्फोट कर ध्वस्त कर दिया.

इलाकों के बीच आवाजाही प्रभावित

रिपोर्ट के अनुसार, इन इलाकों के बीच आवाजाही प्रभावित हुई है. कार्रवाई देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक जारी रही, जिसमें सड़क मार्गों को निशाना बनाया गया. नेशनल न्यूज एजेंसी ने यह भी बताया कि इजरायली सेना ने शुक्रवार सुबह नजदीकी शहर माजदल जून के बाहरी इलाके में मशीनगन से फायरिंग भी की. इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें. हिमाचल में हादसाः गाड़ी पर गिरी चट्ठान, एक की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Latest News

31 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि...

More Articles Like This