‘समझौता कर लें, नहीं तो उनके पास कोई नहीं बचेगा…’, राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ते जा रहा है. जिससे मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात बन गए हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि वो ईरान पर तब तक हमले जारी रखेंगे, जब तक वो ख़ुद उन्हें रोकने का फैसला नहीं करते.

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी

बीते दिन फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई. उन्होंने ईरान पर जारी सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा, “आप इसे जैसे चाहें परिभाषित कर सकते हैं, लेकिन हम उन्हें बहुत बुरी तरह से जवाब दे रहे हैं. ऐसा करना जरूरी है.”

हम उनके हर ठिकाने को निशाना बना रहे US Iran War

इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम ईरान के तटीय इलाकों और समुद्री तट पर मौजूद उनके हर ठिकाने को निशाना बना रहे हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना हमारी प्राथमिकता है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं वहां से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की सोच रहा था, लेकिन खाड़ी के देशों ने इसके बजाय अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश करना बेहतर समझा. सच कहूं तो यह हमारे लिए अधिक बेहतर है.”

ईरान पर बहुत कड़े हमले करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम निश्चित रूप से उन्हें बुरी तरह से हरा रहे हैं और उन्हें हराना जरूरी है. हम उन पर बहुत जोरदार हमले कर रहे हैं. हम समुद्र के किनारे या तट पर मौजूद उनकी हर चीज पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, “हम आज रात, कल रात और उसके अगले दिन भी ईरान पर बहुत कड़े हमले करेंगे.”

बेहतर होगा कि आप समझौता कर लें

उन्होंने आगे कहा कि हर बार जब वे (ईरानी) कोई समझौता करते हैं, तो उसे तोड़ देते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि वे समझौता कर लें. नहीं तो उनके पास कोई नहीं बचेगा. ईरानी शासन के बचे हुए नेतृत्व के लिए उनका संदेश है कि बेहतर होगा कि आप समझौता कर लें. 

ये भी पढ़ें- PoJK में फिर भड़क सकता है बड़ा आंदोलन, अवामी एक्शन कमेटी ने 15 जुलाई को मार्च का किया ऐलान

Latest News

FBI का बड़ा एक्शनः अमेरिका में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गैंगस्टर मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

FBI Most Wanted Nitish Kaushal: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. FBI ने...

More Articles Like This

Exit mobile version