बुलंदशहर में डबल मर्डर: पंद्रह मिनट तक तड़तड़ाई गोलियां, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Double Murder In Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की देर रात सिकंदराबाद कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर में लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव हुआ. करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलती रही. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. शांति व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली इलाके के गांव निजामपुर निवासी सोनू और अजब सिंह के परिवार गांव में अंदर रहते हैं. गांव के बाहर से सिकंदराबाद दनकौर मार्ग होकर गुजर रहा है. ग्रामीणों ने गांव के बाहर दनकौर मार्ग पर आवास में दुकान बना रखी है.

लेनदेने को लेकर चल रहा है विवाद

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है. जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रात में दोनों पक्षों के लोगों की फोन पर एक-दूसरे से बात हुई. इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. जिसके बाद एक पक्ष के लोग स्विफ्ट कार में, दूसरे पक्ष के लोग फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंच गए.

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चलाई गोलियां, किया पथराव

प्रत्यक्षदर्शियों ये बताया कि रात करीब 11 बजे कार से गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की कार में आमने-सामने से टक्कर मार दी, इसके बाद कार सवार दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.

मार्ग पर आवागमन करने वालों में मची अफरा-तफरी

करीब 15 मिनट तक फायरिंग होती रही. फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए. मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों को रोक दिया. इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया.

गोलीबारी में कई लोग हुए घायल

सूचना पर निजामपुर चौकी पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थिति को संभाल. फायरिंग के दौरान एक पक्ष के सोनू व दूसरे पक्ष के अजब सिंह गोली लगने से वह घायल हो गए. वहीं, अजब सिंह पक्ष के अरविंद सहित दो लोग घायल हो गए.

घटना में इनकी हुई मौत

लोगों ने अजब सिंह और अन्य घायलों को इलाज के लिए नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं सोनू को परिजनों ने दादरी के नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान सोनू (40 वर्ष) और अजब सिंह की मौत हो गई.घटनास्थल पर ईंट के टुकड़े, पिस्टल, 315 बोर के खोखे, 12 बोर के कारतूस और जूते-चप्पल भी बिखरे हुए पड़े थे.

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय सिंह ने बताया

एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय सिंह ने बताया कि कोट लेनदेन के विवाद में गांव निजामपुर निवासी सोनू व अजब सिंह पक्ष में फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. फायरिंग में गोली लगने से घायल सोनू व अजब सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है व अजब सिंह पक्ष के अरविंद व एक अन्य युवक घायल है, जिन्हें पथराव में चोटें आई है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version