US-Iran War: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान के 4 दक्षिणी प्रांतों में 11वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Must Read

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार गहराता जा रहा है. अमेरिका ने शुक्रवार को लगातार सातवीं रात ईरान पर नए हवाई हमले किए. वहीं जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कई बड़े दावे किए हैं. इसी बीच ईरान के Education Ministry ने देश के दक्षिणी हिस्से में बढ़ते तनाव को देखते हुए रविवार और सोमवार को होने वाली 11वीं और 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षाएं चार प्रांतों में रद्द कर दी हैं.

जारी अस्थिर हालात को देखते हुए फैसला

Tasnim News Agency के मुताबिक, यह फैसला क्षेत्र में जारी अस्थिर हालात को देखते हुए लिया गया है. मंत्रालय के अनुसार, यह आदेश केवल Hormozgan, Bushehr, Khuzestan और Sistan and Baluchestan प्रांतों पर लागू होगा. इन चारों प्रांतों में रद्द की गई परीक्षाओं के लिए नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी. ईरानी शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश के बाकी सभी प्रांतों में परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी.

होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावी रूप से बंद

उधर, ईरान का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है. अमेरिकी सुरक्षा में आगे बढ़ रहे चार तेल टैंकरों को रोक दिया है और एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन भी मार गिराया है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 12:30 बजे ईरान पर नए हमले किए. सोशल मीडिया पर सेंटकॉम ने बताया कि ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया गया.

ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना मकसद 

अमेरिकी सेना के मुताबिक इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को लगातार कमजोर करना है. हालांकि, किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और हमलों का पैमाना क्या था, इसकी जानकारी नहीं दी गई. यह लगातार सातवीं रात है जब अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की है. इस बीच ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में बारूदी सुरंग वाले इलाके में घुसने वाले दो तेल टैंकरों में विस्फोट हुआ और उनमें आग लग गई.

इसे भी पढ़ें. ‘मुझे इस सफलता के लिए आनंद है’, ‘विक्रम-1’ की कामयाबी पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

Latest News

इजरायल के दो अलग-अलग ड्रोन हमलों में 17 फिलिस्तीनियों की मौत, लेबनान पर भी दागी मिसाइलें

New Delhi: युद्धविराम लागू होने के बावजूद इजरायल ने एक बार फिर गाजा को निशाना बनाया है. गाजा के...

More Articles Like This