US: जेडी वेंस ने कमला हैरिस को बोला नि:संतान, तो सौतेली बेटी ने दिया करारा जवाब, कहा-

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: रिपब्लिकन नेता जेडी वेंस की यह टिप्पणी कि कमला हैरिस निःसंतान हैं, अब उनके गले की फांस बन गई है. दरअसल जेडी वेंस द्वारा 2021 में टी वी इंटरव्यू के दौरान दिया गया बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसपर लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जेडी वैंस ने अपने बयान में कहा था कि जो लोग संतान पैदा नहीं करते हैं, खास तौर पर ‘निसंतान बिल्लियां’, वे दुखी हैं और देश में उनकी कोई सीधी हिस्सेदारी नहीं है. अब अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सौतेली बेटी एला एम्हॉफ ने जेडी वेंस को करारा जवाब दिया है.

कमला हैरिस की सौतेली बेटी का रिएक्‍शन

एला एम्हॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वेंस की इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमला हैरिस के लिए मैसेज लिखा, ‘आपके पास तो कोल और मेरे जैसे प्यारे बच्चे हैं फिर आप बेऔलाद कैसे हो सकती हैं. मैं अपने तीनों माता-पिता से बहुत प्यार करती हूं.’  25 साल की एला एम्होफ डगलस एम्होफ और केर्स्टिन एम्होफ की बेटी हैं. केर्स्टिन से अलग होने के बाद डगलस ने कमला हैरिस से शादी की है.

एला की मां केर्स्टिन एम्हॉफ ने भी कमला हैरिस पर जेडी वेंस के टिप्‍पणी की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में कोल और एला छोटे थे तब कमला डगलस और मेरे साथ को-पेरेन्टिंग की भूमिका में रही हैं. वह प्यार करने वाली, पालन-पोषण करने वाली और हमेशा उपस्थित रहने वाली महिला हैं. वह हमारी फैमिली मेंबर हैं.

कौन है एला एम्हॉफ?

एला एम्होफ अमेरिकन उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस की सौतेली बेटी हैं. जब वह  15 साल की थी तब उनके पिता डगलस एम्होफ ने 2014 में हैरिस से शादी की थी. इसके बाद से ही एला एम्‍होफ उनको अपने परिवार का सदस्‍य मानती हैं. एला और उसका बड़ा भाई कोल प्यार से कमला हैरिस को मोमला कहते हैं. एला पार्सन्स फैशन की स्‍टूडेंट हैं. एला एम्‍होफ ने पेरिस फैशन वीक में डेब्यू किया और लुई वुइटन, केल्विन क्लेन और स्टेला मेकार्टनी जैसे शीर्ष ब्रांडों के साथ काम किया है.

ये भी पढ़ें :- US Elections: कमला हैरिस के समर्थन में आए बराक ओबामा, पत्नी मिशेल बोलीं- हमें आप पर गर्व

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version