जापान में अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार, महिला की हत्या और लूट का आरोप, ट्रंप पर भड़कीं PM ताकाइची

Must Read

New Delhi: जापान के ओकिनावा पुलिस ने 20 साल के अमेरिकी सैनिक डेविन जैकब बैलार्ड को गिरफ्तार किया है. डेविन पर ओकिनावा में अमेरिकी मरीन पर 39 साल की महिला की हत्या और लूट का आरोप है. नाहा शहर के एक होटल के कमरे में शनिवार सुबह महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इस घटना से जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी नाराज हो गईं.

अमेरिकी सैनिकों पर सख्त अनुशासन लागू करने की मांग

उन्होंने अमेरिका के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया और जांच में पूरा सहयोग देने के साथ अमेरिकी सैनिकों पर सख्त अनुशासन लागू करने की मांग की. पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान अन्ना यागी के रूप में हुई है. वह होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थीं. मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर की हालत देखकर शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका लगती है. आरोपी पर महिला का वॉलेट और बैकपैक ले जाने का भी आरोप है.

साने ताकाइची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी

इस घटना पर जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह की बेहद क्रूर और घिनौनी घटना का होना बेहद अफसोसजनक है. जापान सरकार ने अमेरिकी पक्ष के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. ताकाइची ने जांच में अमेरिका की ओर से ज्यादा से ज्यादा सहयोग की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य कर्मियों के बीच अनुशासन को मजबूत किया जाना चाहिए और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए.

इस घटना पर नाराजगी जताई

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना स्वीकार नहीं की जा सकती और इससे वह बेहद गुस्से में हैं. पुलिस के मुताबिक, होटल के CCTV फुटेज में एक व्यक्ति महिला के साथ कमरे में जाता दिखाई दिया. बताया गया है कि वह विदेशी नागरिक जैसा दिख रहा था और उसका सिर मुंडा हुआ था. कुछ समय बाद वह होटल से बाहर निकलता दिखाई दिया. उसके हाथ में महिला का सामान था.

सबूतों के आधार पर जांच

पुलिस इस फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच कर रही है. आरोपी अमेरिकी मरीन फोर्स में तैनात था और ओकिनावा के फूटेनमा एयर स्टेशन से जुड़ा हुआ था. अमेरिकी मरीन कॉर्प्स ने भी घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वह जापानी अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रही है.

इसे भी पढ़ें. अब फिर संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा भदोही, CM योगी ने किया ऐलान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This