भारत से तनाव के बीच शहबाज-मुनीर ने ट्रंप से की मुलाकात, व्हाइट हाउस के बंद कमरे में…

Must Read

US-Pakistan : वर्तमान में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. बता दें कि तीनों कि यह मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई. इसके साथ ही कम से कम एक घंटे तक तीनों के बीच बातचीत चली. ऐसे में उम्‍मीद लगाई जा रही है कि बंद कमरे में हुई इस बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भारत से तनाव के बीच ट्रंप पाकिस्तान के करीब पहुंच गए हैं. दोनों देशों के बीच तनाव के चलते अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, जिससे दोनों में तनाव और भी बढ़ गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच कुछ हफ्तों पहले व्यापार को लेकर समझौता हुआ है. ऐसे में ट्रंप और शहबाज की इस मुलाकात को दोनों देशों को रिश्तों को और गहरा करने के उद्देश्य से रखी गई है. बता दें कि दोनों की इस मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

दोनों की न्यूयॉर्क में भी हुई थी मुलाकात

बात दें कि इसके पहले भी ट्रंप और शहबाज की 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान मुलाकात हुई थी. उस बैठक में तुर्किए, कतर और सऊदी अरब के साथ और भी कई देश शामिल हुए थे. मीडिया के मुताबिक, इन सभी देशों के बीच गाजा में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए बात हुई थी.

शहबाज को ट्रंप से मिलने के लिए करना पड़ा इंतजार

इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि जब पाक प्रधानमंत्री शहबाज ट्रंप से मिलने पहुंचे तो वे व्हाइट हाउस में कार्यकारी आदेशों पर साइन कर रहे थे. इसके बाद वे पत्रकारों से बातचीत करने लगे. ऐसे में उनसे मिलने के लिए शहबाज को करीब 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा.

अमेरिका-पाकिस्तान से बढ़ा रहा नजदीकियां

इतना ही बल्कि अमेरिका ने भारत पर वीजा नियमों को लेकर सख्ती कर दी है और इसके पहले उन्‍होंने भारत पर 50 प्रतिशत का कड़ा टैरिफ भी लगाया था. फिलहाल बता दें कि इतना होने के बाद दोनों देशों के रिश्ते पटरी पर लौटने वाले हैं, लेकिन इसके साथ ही अब ट्रंप पाकिस्तान से भी नजदीकी बढ़ा रहे हैं. ऐसे में इसका भारत और अमेरिका के रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें :- यूक्रेनी ड्रोन हमलों के बाद रूस का बड़ा फैसला, डीजल और पेट्रोल के निर्यात पर लगाया आंशिक प्रतिबंध

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This