अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर लगाई रोक, पाकिस्तानी पीएम ने जताया ट्रंप का आभार

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Project Freedom: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर लगी रोक के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया. अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान ने इसे साहसिक कदम करार दिया.

शहबाज शरीफ ने की सराहना

एक्स प्लेटफॉर्म पर शरीफ ने अपनी बात रखी. शरीफ ने ट्रंप के “साहसी नेतृत्व और समय पर की गई घोषणा” की सराहना की और उम्मीद जताई कि ये रोक “इस संवेदनशील समय के दौरान इलाके में शांति, स्थिरता और सुलह की राह आसान करने में मदद करेगी.” पाकिस्तानी पीएम ने कहा, “पाकिस्तान उन सभी कोशिशों का समर्थन करता है जो संवाद और कूटनीति के जरिए शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देते हैं.”

अमेरिका ने Project Freedom पर लगाई रोक

ये पोस्ट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई जिसमें उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान समेत अन्य देशों की गुजारिश पर वो प्रोजेक्ट फ्रीडम पर फिलहाल रोक लगा रहे हैं. मंगलवार शाम सोशल पोस्ट में कहा कि यह फैसला पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर लिया गया है, साथ ही ईरान के साथ संभावित शांति समझौते की दिशा में हो रही प्रगति को ध्यान में रखते हुए किया गया है. ट्रंप ने आगे कहा कि “प्रोजेक्ट फ्रीडम” को “कुछ समय के लिए रोका जा रहा है, ताकि यह देखा जा सके कि क्या ईरान के साथ अंतिम समझौता पूरा किया जा सकता है.” हालांकि, अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया दबाव और नाकाबंदी फिलहाल जारी रहेगी.

87 देशों के जहाज इस इलाके में फंसे हुए हैं

यह अभियान सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए शुरू किया गया था. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इसे मानवता के लिए जरूरी करार दिया था लेकिन मंगलवार रात इस पर रोक लगा दी गई. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया था कि ऑपरेशन में गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर, 100 से ज्यादा हवाई और समुद्री विमान, ड्रोन और करीब 15 हजार सैनिक लगाए गए थे. कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर के मुताबिक 87 देशों के जहाज इस इलाके में फंसे हुए हैं और अमेरिका ने कई शिपिंग कंपनियों से संपर्क किया था ताकि आवाजाही शुरू कराई जा सके.

ये भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ सकता है ईरान!, अराघची के चीनी विदेश मंत्री संग बैठक पर US ने दी चेतावनी

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This