Gold Astrology: इन राशियों के लिए अशुभ है सोना, पहनने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Astrology: सोना… जिसकी चमक हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है. भारतीय परंपरा में इसे सिर्फ गहना नहीं, बल्कि समृद्धि, सौभाग्य और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है. लेकिन ज्योतिष शास्त्र की नजर से देखें तो यही सोना कुछ लोगों की किस्मत चमका देता है, तो कुछ के जीवन में उलझनें भी बढ़ा सकता है.

कई बार हम बिना सोचे-समझे सिर्फ शौक या फैशन के लिए सोने के आभूषण पहन लेते हैं, लेकिन इसका असर हमारी राशि और ग्रहों की स्थिति पर भी पड़ता है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि कहीं आपकी राशि भी उन लोगों में तो शामिल नहीं, जिनके लिए सोना नुकसानदेह साबित हो सकता है.

कन्या राशि: बढ़ सकती है ओवरथिंकिंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि के जातकों को सोने के आभूषण पहनने से बचना चाहिए. माना जाता है कि सोना पहनने से इन लोगों में ओवरथिंकिंग की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा घर के माहौल में भी तनाव और अशांति बढ़ने की संभावना रहती है. हालांकि, यदि सोना पहनना जरूरी हो तो किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

मिथुन और तुला राशि: काम में आ सकती हैं रुकावटें

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं और ज्योतिष में बुध और गुरु का संबंध अनुकूल नहीं माना जाता. ऐसे में मिथुन राशि के लोगों के लिए सोना पहनना कार्यों में बाधा पैदा कर सकता है. वहीं तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, और इन पर भी सोने का प्रभाव ज्यादा लाभकारी नहीं माना गया है. तुला राशि के जातकों को सोने के आभूषण पहनने से खास फायदा नहीं मिलता, इसलिए इन्हें इससे दूरी बनाने की सलाह दी जाती है.

मकर और कुंभ राशि: बढ़ सकती है मानसिक परेशानी

मकर राशि के लोगों के लिए सोना पहनना घर में तनाव और मन में बेचैनी का कारण बन सकता है. परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए इन्हें सोने से दूरी रखना बेहतर माना गया है. वहीं कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं, और शनि तथा गुरु के प्रभाव के कारण सोना पहनना इस राशि के लोगों के लिए करियर और जीवन में बाधाएं खड़ी कर सकता है. इससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: मन को प्रभु में डुबो दो, मन भर जायेगा, जीवन तर जायेगा: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This