एक बार फिर ट्रंप ने लिया भारत-PAK सीजफायर का क्रेडिट, नोबेल पुरस्कार को लेकर भी कही ये बात

US President : एक बार फिर अमेरिका के राष्‍टपति ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए और करोड़ों लोगों की जानें बचाईं. उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान जैसे पुराने विवाद उनसे आसानी से सुलझ सकते हैं. ऐसे में ट्रंप का कहना है कि अफ्रीका के कांगो-रवांडा विवाद के साथ और भी कई सारे मामलों में मध्यस्थता करके संघर्षों को शांत किया है और कहा कि हर बार जब वे किसी संघर्ष को सुलझाते हैं तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलने की बात की जाती है, लेकिन उन्हें कभी यह सम्मान नहीं मिला.

एक बार फिर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

इस दौरान एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि “मैंने आठ युद्ध सुलझाए हैं. रवांडा और कांगो जाओ, भारत और पाकिस्तान के बारे में बात करो. उनका कहना है कि हर बार जब मैंने कोई समस्या सुलझाई तो लोग कहते अगर तुम अगला सुलझा दोगे तो नोबेल पुरस्कार मिल जाएगा. लेकिनन अभी तक मुझे नोबेल पुरस्कार नहीं मिला और मेरी जगह किसी और को मिला. मेरी जानकारी के अनुसार, हमारे किसी राष्ट्रपति ने एक भी युद्ध सुलझाया नहीं है. एक भी नहीं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले ट्रंप

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ट्रंप ने यह भी दोहराया कि पाक के प्रधानमंत्री ने इससे पहले कहा था कि ट्रंप ने लाखों लोगों की जानें बचाईं, इतना ही नही बल्कि उन्‍होंने दावा भी किया कि अगर वे चाहे तो भारत-पाकिस्तान के विवाद को आसानी से सुलझा सकते हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि कई समाचार एजेंसियों ने ट्रंप के उपलब्धियों के दायरे पर रिपोर्ट किया है.

 इसे भी पढ़ें :- पत्ते की तरह बिखरेंगे चीन के फाइटर जेट, इस देश ने तैयार कर लिया अपना बेहद खतरनाक एयर डिफेंस सिस्टम

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version