कार्यक्रम के दौरान अचानक कमर मटकाकर नाचने लगे ट्रंप, जानिए क्या थी वजह

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते. वो आए दिन किसी न किसी वजह से दुनियाभर में चर्चा का विषय बने रहते हैं. शुक्रवार की रात ट्रंप दक्षिण कैरोलिना राज्य में फेमस रिसॉर्ट शहर मर्टल में आयोजिक एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस कार्यक्रम में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान ट्रंप स्टेज पर अचानक डांस करने लगे.

कमर मटकाकर नाचने लगे Donald Trump

कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की खूब तारीफ़ की. उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि वो ट्रंप से ज्यादा अपने बच्चों से प्यार करती हैं और इसलिए वो गुस्सा हैं. फिर कैरोलिन लेविट पोडियम ने पर आकर अमेरिकी राष्ट्रपति की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप आप हमारे महान देश के इतिहास के सबसे अहम और ऐतिहासिक राष्ट्रपति हैं और आपकी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है.”

25 अगस्त को साउथ कैरोलिना में होगी वोटिंग

बता दें कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम के मौत के बाद खाली हुई सीट पर 25 अगस्त 2026 को दक्षिण कैरोलिना में वोटिंग होनी है. इसी के लिए वो कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान ट्रंप ने विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर कट्टरपंथी और अतिवादी वामपंथी ताकतें सत्ता में आती हैं, तो आप अपनी सीमा पर नियंत्रण खो देंगे. टैक्स में मिलने वाली राहत कम या खत्म हो सकती है, करों का बोझ बढ़ सकता है और आपकी वास्तविक आय पर दबाव पड़ सकता है. इसके साथ ही नौकरियों में कमी, कारोबारों के दूसरे स्थानों पर जाने और निवेश घटने का खतरा भी पैदा हो सकता है. ट्रंप ने इस दौरान ये भी कहा कि वो मुझ पर महाभियोग चलाएंगे.

डेमोक्रेट्स हमारे देश से नफरत करते हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि डेमोक्रेट्स हमारे देश से नफरत करते हैं. वे कम्युनिस्ट हैं. वे कई मामलों में बहुत ही बुरे लोग हैं. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी डेमोक्रेट्स यह कहना पसंद करते हैं कि वे कामकाजी लोगों के साथ खड़े हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और है. सच तो ये है कि कांग्रेस में हर एक डेमोक्रेट ने आपके टैक्स में कटौती के खिलाफ वोट दिया है.

ये भी पढ़ें- अधर में लटकी बांग्लादेश के PM तारिक रहमान की भारत यात्रा, राष्ट्रपति भवन ने वापस लिया बयान

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This