मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- डील के लिए गिड़गिड़ा रहा ईरान

US President : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से बातचीत करने वाले नेताओं को अलग और बहुत ही अजीब बताया है. इस मामले को लेकर यूएस प्रेसिडेंट ने दावा करते हुए कहा कि वे हमसे समझौता करने की भीख मांग रहे हैं, जो कि उन्हें करना ही चाहिए. क्‍योंकि उनका मानना है कि वे सैन्य रूप से पूरी तरह तबाह हो चुके हैं और उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है.

इस मामले को लेकर ट्रंप ने नाराजगी जताई और कहा कि ‘वे सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे केवल हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं. ये गलत है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि उन्हें जल्द ही गंभीरता दिखानी चाहिए. इससे पहले कि बहुत देर हो जाए क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो फिर पीछे मुड़ना संभव नहीं होगा और परिणाम अच्छे नहीं होंगे.’

नाटो राष्‍ट्र को बताया पागल- ट्रंप

ऐसे में सोशल मीडिया के एक्‍स पर पोस्ट के दौरान ट्रंप ने नाटो को पागल राष्ट्र बताया और कहा कि ईरान के साथ जंग में उन्होंने अमेरिकी की मदद करने के लिए कुछ भी नहीं किया. प्राप्‍त जानकारी के अचनुसार उन्होंने ईरान जंग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति को लेकर नाटो सहयोगियों पर कई बार निशाना साधा है. इसके साथ ही पिछले 2-3 दिन दिनों से ट्रंप बार-बार शांति वार्ता की बात कह रहे हैं, जबकि ईरान ने हर बार कहा है कि अमेरिका के साथ उनकी कोई बात नहीं हो रही है और जंग तेहरान की शर्तों पर खत्म होगी.

ट्रंप ने युद्ध में जीत का किया दावा

मीडिया रिपोर्ट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में युद्ध में जीत का दावा किया और कहा कि ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं रखने पर सहमत हो गया है और उसने स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सौगात भेजी है. ऐसे में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उनके 15-सूत्रीय समझौतों में से कई पर राजी हो गया है. लेकिन बात करें ईरान की तो उसने इसके बदले अपनी 5 शर्तें रख दी.

ईरान युद्ध खत्‍म करने के लिए समझौता नही करता

बता दें कि व्हाइट हाउस 25 मार्च को बयान जारी कर कहा कि अगर ईरान मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए समझौता नहीं करता, तो अमेरिका ईरान पर गंभीर रूप से हमला कर सकता है. इस मामले को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि ‘ट्रंप सिर्फ धमकियां नहीं देते, बल्कि वो असल में तबाही मचाने के लिए तैयार हैं.’

इसे भी पढ़ें :- तेहरान ने पाकिस्तान में की एयरस्ट्राइक, क्या नेतन्याहू की गलती या साजिश?

Latest News

ईरान के स्पीकर ने ट्रंप को दी चेतावनी, बोले- ‘कोई नहीं दे सकता अल्टीमेटम’

Israel US Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एनर्जी प्लांटों पर हमलों को 10...

More Articles Like This

Exit mobile version