Reporter
The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक वे जहाजों के लिए खतरा बने रहेंगे. उन्हें आने वाले समय में असली दर्द झेलना पड़ेगा. उक्त बातें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को हूतियों और उनके ईरानी समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहीं.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह धमकी ‘ट्रुथ सोशल’ पर दी है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उनकी सरकार यमन पर हमले को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के बीच मैसेजिंग एप्प सिग्नल पर एक ग्रुप चैट में लीक होने को लेकर घिरी हुई है. इस ग्रुप चैट में एक अमेरिकी पत्रकार भी शामिल था. जिसे हमले की पहले ही जानकारी मिल गई थी.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, हूतियों के पास एक सीधा विकल्प है- अमेरिकी जहाजों पर हमले बंद करो. हम भी तुम पर हमले रोक देंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह तो बस शुरुआत है. हूतियों और उनके ईरान समर्थकों दोनों के लिए असली दर्द बाकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि 15 मार्च से लगातार हमलों ने हूतियों को तबाह कर दिया है और अमेरिकी सेना उन्हें हर दिन और रात उन पर और भी सख्त हमले कर रहीट्रं. उन्होंने आगे कहा, जब तक वे हमारे नौवहन की स्वतंत्रता के लिए खतरा बने रहेंगे, तब तक हमले जारी रहेंगे. ट्रंप से जब भी सिग्नल पर चैट लीक कांड के बारे में पूछा जाता है तो वह बार-बार कहते हैं कि हूतियों पर किए गए अमेरिका के हमले सफल रहे हैं.