शक्ति से शांति स्थापित… राष्ट्रपति ट्रंप ने लिया ISIS नेता अबू खदीजा को मारने का श्रेय

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US President: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईएसआईएस के वरिष्ठ आतंकवादी नेता अबू खदीजा के मारे जाने का श्रेय लिया. राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अबू खदीजा, कुछ समय पहले अमेरिका और इराक के सुरक्षाबलों के बीच चलाए गए अभियान में मार गिराया गया था. उन्‍होंने इसका सबूत भी दिखाया.

शक्ति से स्थापित किया गया शांति

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि इराक में ISIS के भगोड़े नेता को मार गिराया गया है. ट्रंप ने कहा कि हमारे निडर युद्ध के सैनिकों ने उसका लगातार पीछा किया. इराक की सरकार और कुर्द क्षेत्रीय सरकार के समन्वय में आईएसआईएस के एक और सदस्य को ढेर कर दिया गया. शक्ति के जरिए शांति स्थापित किया गया.

अबू खदीजा लेता था बड़े फैसले 

व्हाइट हाउस ने अबू खदीजा पर कथित हमले का एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो को शेयर करने के दौरान शीर्षक में लिखा था कि टारगेट हमले में ISIS नेता मार गिराया. यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि इराक के सुरक्षा बलों के सहयोग से अमेरिकी सेना ने इराक के अल अनबर प्रांत में एक सटीक हवाई हमला किया. इसमें अबू खादीजा के साथ एक अन्‍य ISIS सदस्‍य की मौत हुई है. इसमें आईएसआईएस के सबसे बड़े फैसले लेने वाले निकाय के अमीर के तौर पर अबू खादीजा था.

इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट का कमांडर इन चीफ था खदीजा

अब्दुल्ला मक्की मुस्लीह अल-रुफई, को अबू खदीजा के नाम से भी जाना जाता है. इराक के पीएम मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इसके मारे जाने का ऐलान किया था. आतंकवादी अबू खदीजा इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट का कमांडर इन चीफ था. खदीजा को इराक और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक माना जाता था. अबू खदीजा आईएसआईएस के ग्‍लोबल लेवल पर किए जाने वाले संचालन, रसद और नियोजन की जिम्मेदारी संभालता था.

ये भी पढ़ें :-  “पीरियड क्रैम्प्स से राहत दिलाने वाले असरदार नेचुरल ड्रिंक्स – जानें रेसिपी और फायदे”

 

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version