सीनेट उम्मीदवार पर पूर्व प्रेमिका ने लगाए बेहद संगीन आरोप, राजनीतिक करियर और साख पर बड़ा संकट

Must Read

Washington: अमेरिकी सीनेट चुनाव के मैदान में उतरे उम्मीदवार ग्राहम प्लैटनर पर उनकी पूर्व प्रेमिका लिंडसे फिफिल्ड ने बेहद संगीन और घिनौने आरोप लगाए हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ग्राहम प्लैटनर विवादों में घिरे हैं. इससे पहले भी लिंडसे उन पर शारीरिक शोषण, बर्बरता और गंभीर मारपीट के आरोप लगा चुकी हैं. लिंडसे ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ग्राहम ने उनकी बिना मर्जी और सहमति के बार-बार चुपके से कंडोम (प्रोटेक्शन) हटा दिया था.

ग्राहम की छवि को लेकर गहरा आक्रोश

इन पुराने मामलों और अब इस नए खुलासे के बाद अमेरिकी मीडिया और जनता के बीच ग्राहम की छवि को लेकर गहरा आक्रोश है. विपक्षी दल अब इस मुद्दे को लेकर उन्हें चुनावी रैलियों से लेकर राजनीतिक मंचों तक घेरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. चुनाव के ठीक मुहाने पर आए इस बयान ने ग्राहम के राजनीतिक करियर और साख पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. लिंडसे फिफिल्ड ने वाशिंगटन डीसी में बिताए अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए दर्द साझा किया.

2013 से 2015 के बीच लिव-इन रिलेशनशिप

लिंडसे के मुताबिक वह और ग्राहम साल 2013 से 2015 के बीच लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. लिंडसे ने बताया कि उन्होंने कई मौकों पर ग्राहम को साफ और कड़े शब्दों में कहा था कि संबंध के दौरान प्रोटेक्शन का होना बेहद जरूरी है. लिंडसे ने इसके पीछे की वजह भी साफ की थी कि वह किसी भी तरह की गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन नहीं कर रही थीं. इसलिए अनचाहे गर्भ और सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी था. इसके बावजूद ग्राहम ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर इस धोखेबाजी को अंजाम दिया.

राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी मुसीबत

फिलहाल चुनावी मुहाने पर खड़े ग्राहम प्लैटनर के लिए यह मामला उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका है, क्योंकि आम जनता के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि जो व्यक्ति अपनी पार्टनर की गरिमा और सुरक्षा का सम्मान नहीं कर सका वह कानून बनाने वाले पद की जिम्मेदारी कैसे संभाल सकता है.

इसे भी पढ़ें. न्यूजीलैंड में PM मोदी का संबोधनः कहा- ‘न्यूजीलैंड की असली ताकत यहां के स्थानीय लोग’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This