Ukraine News: अचानक यूक्रेन पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ukraine News: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) मंगलवार (14 मई) को अचानक यूक्रेन दौरे पर पहुंचे. एंटनी ब्लिंकन की इस यात्रा को रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच जारी जंग को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है. सोशल मीडिया के माध्‍यम से यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने आगमन का विवरण उन्‍होंने साझा किया है. एंटनी ब्लिंकन की इस यात्रा से जुड़ी जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भी साझा की है.

यूक्रेन के लिए रवाना हुए ब्लिंकन

एंटनी ब्लिंकन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, मैं यूक्रेन को समर्थन देने के लिए आज कीव लौटा हूं, क्योंकि वे रूसी आक्रमण के खिलाफ अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे हैं. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि ब्लिंकन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे.

दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा होने की भी संभावना है.  मैथ्यू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कीव में विदेश मंत्री यूक्रेन के राष्ट्रपति और अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान नई अमेरिकी सुरक्षा और यूक्रेन की आर्थिक सुधार के लिए जारी कार्यों पर चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़े: Barabanki: देहरादून एक्सप्रेस में उठने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This