भारत पर 100% टैरिफ पर US में ही बगावत, ट्रंप की पार्टी में मतभेद, फैसले को बताया आत्मघाती कदम

Must Read

Washington: भारत पर 100% टैरिफ लगाने की योजना अब खुद अमेरिका के अंदर ही विवाद का कारण बन गई है. ट्रंप की ही रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर रैंड पॉल ने इस प्रस्ताव का खुलकर विरोध करते हुए इसे अपने ही पैर पर गोली मारने जैसा बताया है. सीनेटर रैंड पॉल ने साफ कहा कि अमेरिका जिस समय चीन के खिलाफ रणनीतिक मुकाबले में भारत का सहयोग चाहता है, उसी समय भारत पर 100% टैरिफ लगाने की बात करना पूरी तरह आत्मघाती कदम है.

सिर्फ अमेरिका को आर्थिक नुकसान

उनका मानना है कि इससे न सिर्फ अमेरिका को आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि भारत जैसे अहम साझेदार को भी दूर धकेल दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इस तरह का कड़ा टैरिफ लागू करता है, तो भारत रूस और चीन के और करीब जा सकता है, जो अमेरिका की वैश्विक रणनीति के उलट होगा. अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में एक बड़ा विधेयक पास किया है, जिसका मकसद रूस की ऊर्जा कमाई पर चोट करना है.

बिल को भारी बहुमत से मंजूरी

‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नाम के इस बिल को भारी बहुमत से मंजूरी मिली. इसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह अधिकार दिया गया है कि जो देश रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखेंगे, उनके सामान पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता है. इस लिस्ट में भारत और चीन जैसे बड़े खरीदार देशों के साथ अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया भी शामिल हैं. विधेयक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उनके सहयोगियों, ओलिगार्क्स और वित्तीय संस्थानों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रावधान है.

अमेरिकी राजनीति में भी मतभेद

इस बिल को लेकर अमेरिकी राजनीति में भी मतभेद सामने आ रहे हैं. कुछ डेमोक्रेट सांसदों ने भी चिंता जताई है कि इससे राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की बहुत ज्यादा शक्तियां मिल जाएंगी, जिसका असर वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है. यह विधेयक अब प्रतिनिधि सभा में जाएगा, जहां इस पर अगले सत्र में चर्चा और मतदान होगा. लेकिन उससे पहले ही भारत पर संभावित टैरिफ को लेकर अमेरिका के भीतर उठती आवाजें यह संकेत दे रही हैं कि इस फैसले का असर सिर्फ विदेश नीति ही नहीं, बल्कि अमेरिका की अपनी आर्थिक और रणनीतिक स्थिति पर भी पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें. IIT Delhi: PM मोदी बोले- छात्र केवल उपाधि नहीं ले रहे, बल्कि देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर जा रहे हैं

Latest News

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपी तुर्किए की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Eastern Turkey Earthquake: भूकंप के झटकों से तुर्किए की धरती कांप उठी. भूकंप के झटके महसूस होते ही भयवश...

More Articles Like This