US: वाशिंगटन डीसी में दिनदहाड़े चोरी, गृह सचिव का पर्स ले उड़े चोर

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका में गृह सुरक्षा सचिव के पर्स से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. इस घटना ने अमेरिका की सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े कर दिए है. गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम का पर्स जिसमें 3 हजार अमेरिकी डॉलर नकद थे, उस समय चोरी हो गया, जब वह वाशिंगटन डीसी के एक मशहूर रेस्‍टोरेंट में खाना खा रही थीं. इस घटना की जांच अमेरिकी खुफिया सर्विस के हाथ में सौंप दी गई है.

घटना से परिचित एक शख्‍स ने बताया कि नोएम अपने फैमिली के साथ द कैपिटल बर्गर में खाना खा रही थी, तभी उसे लगा कि उनके नाती ने उसके पैर को छुआ है. व्यक्ति के अनुसार, थोड़ी ही देर बाद उन्हें एहसास हुआ कि उसका पर्स गायब है.

कैसे की चोरी?

निगरानी फुटेज में एक गोरा व्‍यक्ति संदिग्ध को रविवार शाम 7.52 बजे रेस्‍टोरेंट में दाखिल होते हुए देखा गया, जिसने गहरे रंग की पतलून, फर-कॉलर वाली जैकेट, ट्रेनर और एक सफेद N95 मास्क पहना हुआ था. ब्लूमबर्ग की जांच में कानून प्रवर्तन दस्तावेज़ के अनुसार वह शाम 7.55 बजे नोएम के बगल में एक टेबल पर बैठा, अपनी कुर्सी को उसकी ओर झुकाया और फर्श पर नजर रखता हुआ दिखाई दिया.

जैसे ही नोएम ने दूसरी ओर देखा, संदिग्ध ने अपने पैर से उसका पर्स अपनी मेज़ के नीचे सरका दिया, फिर उसे उठाया, अपनी जैकेट से ढक दिया और वहां से निकल लिया. जब नोएम जाने के लिए उठी तो उसे पता चला कि उनका बैग गायब है. अब अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव के साथ हुई चोरी से अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है.

गुच्ची बैग में क्या-क्या था?

नोएम के गुच्ची शोल्डर बैग के अंदर उनका डीएचएस सुरक्षा बैज, पासपोर्ट, खाली चेक, क्रेडिट और बैंक कार्ड, प्रिस्क्रिप्शन दवा, ड्राइविंग लाइसेंस और लुई वुइटन क्लेमेंस वॉलेट था, साथ ही 3,000 अमेरिकी डॉलर नकद कैश था. बहरहाल, सरकारी फोन बरामद कर लिया गया है और जांच जारी है. देखना यह है कि चोर कब पकड़ा जाता है.

ये भी पढ़ें :- उत्तर कोरिया ने रूस को दिया नया हथियार, जंग के मैदान में मचाएगा तांडव

Latest News

BRICS Summit 2026: PM मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें, मलेशिया, इथियोपिया और UAE के साथ रिश्तों पर हुई अहम बातचीत

BRICS Summit 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया, इथियोपिया और UAE के शीर्ष नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन मुलाकातों में व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, क्षमता निर्माण और रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version