मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बीच अमेरिका को मिली बड़ी खुशखबरी, वेनेजुएला देगा 1000 किलो सोना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Venezuela Deal: मिडिल ईस्‍ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिका को वेनेजुएला की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल, अमेरिका के साथ एक डील की तहत वेनेजुएला उसे 1000 किलो सोना देगा. हालांकि इसके बदले अमेरिका वेनेजुएला को डॉलर देगा. जिसका इस्‍तेमाल वेनेजुएला के विकास कार्यों पर होगा. इस डील को राष्ट्रपति ट्रंप को साधने के रूप में भी देखा जा रहा है.

अमेरिकी आउटलेट एक्सियोस के मुताबिक, वेनेजुएला की सरकारी कंपनी मिनरवेन को कमोडिटी ट्रेडर ट्रैफिगुरा को 650 से 1000 किलो सोना उपलब्ध कराने होंगे. इसके बदले वेनेजुएला को डॉलर में पैसे मिलेंगे. बता दें कि मौजूदा समय में अमेरिकी बाजार में एक किलो शुद्ध सोने की कीमत लगभग 166,000 डॉलर है.

वेनेजुएला के पास है सोने का भंडार

अलजजीरा की एक रिपोर्ट की मानें तो वेनेजुएला की जमीन के नीचे 600 टन से ज्यादा सोना होने का अनुमान है. बता दें कि 2025 तक वेनेजुएला की सरकार ने 47 टन सोना दुनिया को बेच दिया था. वहीं, अब वहां की सरकार बदल गई है, जिसके कारण अमेरिका की नजर काराकास के सोने पर है. दरअसल, इस समय में अमेरिका सोने का जमा करने में लगा है. क्योंकि हाल के दिनों में इसकी कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

वेनेजुएला की सरकार के अनुसार, उसके सरकारी बैंकों के पास अभी भी 47 टन सोने का भंडार जमा है. वेनेजुएला के तेल के भंडार में भी दुनिया में सबसे आगे है. उसके पास दुनिया का 17 प्रतिशत कच्चा तेल है.

क्‍यों अमेरिका को सोना दे रहा वेनेजुएला?

एक्सियोस ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि वेनेजुएला में पहले बहुत भ्रष्टाचार था. वह पहले भी सोना बेचता रहा है, लेकिन सरकार को इससे कम पैसे मिले, लेकिन अब वेनेजुएला की सरकार सीधे अमेरिकी बाजारों में पूरी पारदर्शी तरीके से अपना माल बेच रही है, जो बिल्‍कुल गलत नहीं है, बल्कि वेनेजुएला को इस डील से फायदा ही होगा.

बता दें कि अमेरिकी कार्रवाई के दौरान निकोलस मादुरो के गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने वेनेजुएला की कमान संभाली, लेकिन ट्रंप प्रशासन उनसे नाराज है. ऐसे में कहा जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन को खुश करने के लिए ही वेनेजुएला की सरकार ने सोने को लेकर डील की घोषणा की है.

इसे भी पढें:-85 साल के इतिहास में पहली बार…. भारतीय अर्थशास्त्री को शिकागो यूनिवर्सिटी ने एलुमनाई अवॉर्ड से नवाजा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version