अमेरि‍का ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर मचाई तबाही, अमेरिकी सीनेटरों ने की ट्रंप की तारीफ, कहा…

Must Read

US vs Iran : ईरान और इजरायल के बीच युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किए. इस दौरान अमेरिकी सीनेटरों ने ट्रंप के फैसले को सही और साहसिक करार देते हुए ट्रंप की तारीफ की. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के नताज, फोर्डो और इस्फहान परमाणु ठिकानों पर हमला किया.

अलबामा के सीनेटर केटी ब्रिट ने भी की तारीफ

इस हमले के बाद एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए साउथ कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने लिखा कि बहुत बढ़िया, राष्ट्रपति ट्रंप. ऐसे में ट्रंप के तारीफ करते हुए टेक्सास के सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा कि साहसिक और सही निर्णय. बता दें कि इस हमले को लेकर अलबामा के सीनेटर केटी ब्रिट ने हमले को मजबूत और सर्जिकल करार दिया. साथ ही ओक्लाहोमा के सीनेटर मार्कवेन मुलिन ने तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका पहले, हमेशा.

दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष मिसिसिपी के रोजर विकर का कहना है कि ईरानी शासन की ओर से पैदा किए जा रहे खतरे को समाप्त करने के लिए ट्रंप ने जानबूझकर और सही निर्णय लिया है.

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़ा हूं– जॉन थून

इस हमले को लेकर सीनेट के नेता जॉन थून का कहना है कि परमाणु हथियार ईरान की पहुंच से बाहर रहें, इसलिए यह तय करने के लिए हम कार्रवाई कर रहे हैं. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप के साथ खड़ा हूं और खतरे में पड़े अमेरिकी सैनिकों और कर्मियों के लिए प्रार्थना करता हूं.

डेमाक्रेट सीनेटर ने भी ट्रंप की तारीफ की

बता दें कि ईरान पर ट्रंप द्वारा किए गए इस हमले से डेमोक्रेटिक सहयोगियों से अलग हटकर पेंसिल्वेनिया के सीनेटर जॉन फेटरमैन ने भी ईरान पर हमलों की प्रशंसा की. जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि मैं लंबे समय से कहता रहा हूं, यह अमेरिकी राष्ट्रपति का सही कदम था. ईरान दुनिया में आतंकवाद का अग्रणी प्रायोजक है और उसके पास परमाणु क्षमता नहीं हो सकती.

इसे भी पढ़ें :-  अली खामेनेई को सता रहा मौत का डर! ईरान के अगले उत्तराधिकारी के लिए चुने 3 नाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This