स्वेच्छा से करो घर वापसी, पैसे और टिकट हम देंगे… अवैध अप्रवासियों के लिए ट्रंप का बड़ा ऐलान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अवैध अप्रवासियों की निकासी को लेकर एक और बड़ी घोषणा की है. राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अवैध अप्रवासियों को अपनी इच्‍छा से अमेरिका छोड़कर अपने देश जाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं.

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि हम देश में अवैध तौर पर रह रहे उन अप्रवासियों को पैसे और विमान का टिकट देंगे जो स्वेच्छा से लौटने को इच्छुक हैं. लेकिन आप जाओ तो सही. इस सहूलियत के ऐलान से पहले वह धमकी भी दे चुके हैं कि यदि आप स्वेच्छा से नहीं जाना चाहते हैं तो अमेरिका कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है. जेल में भी डाला जा सकता है, जहां से फिर स्वदेश वापसी संभव नहीं होगी.

स्‍वेच्‍छा से देश वापस लौट जाओ…

राष्‍ट्रपति ट्रंप लगातार अवैध अप्रवासियों को यह संदेश दे रहे हैं कि अपनी इच्‍छा से अपने देश वापस लौट जाओ, यही आप लोगों के हित में है. उन्होंने मंगलवार को प्रसारित ‘फॉक्स नोटिसियास’ को दिए गए इंटरव्‍यू में कहा कि हमारा प्रशासन “हत्यारों” को देश से निकालने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है. इसके बाद भी हम अमेरिका में अवैध तौर पर रह रहे अन्य लोगों के लिए स्वेच्छा से वापसी कार्यक्रम लागू करेंगे. ताकि जो लोग खुद यहां से जाना चाहते हैं, उनकी वापसी को सुविधाजनक बनाया जा सके.

घर जाओ, पैसे और टिकट हमसे लो

अवैध अप्रवासियों के लिए राष्‍ट्रपति ट्रंप का संदेश स्‍पष्‍ट है कि आप सभी स्वेच्छा से घर वापसी करो, अपने देश जाओ. आपकी वापसी का इंतजाम यानि पैसे और टिकट हम देंगे. उन्होंने योजना के बारे जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिका अप्रवासियों को विमान का किराया और कुछ पैसे देगा. डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि हम उन्हें कुछ पैसे देंगे. हम उन्हें विमान का टिकट देंगे और अगर वे अच्छे हैं और वापस आना चाहते हैं तो हम उनके साथ काम करेंगे. हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द कानूनी तौर पर वापस लाया जा सके.

ये भी पढ़ें :- ‘सामाजिक सुरक्षा फंड को लूटना चाहते हैं ये लोग’, राष्ट्रपति पद से हटने के बाद पहली बार जो बाइडन ने ट्रंप प्रशासन पर साधा…

Latest News

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामलाः दिल्ली से शिक्षिका अरेस्ट, जांच में यह आया सामने

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी के पेपर लीक होने के मामले में सीबीआई ने...

More Articles Like This