उस्मान ख्वाजा ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान, बोले-कोई भी करियर किसी एक इंसान का नहीं होता

Must Read

Sydney: एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. यह घोषणा उस्मान ख्वाजा ने शुक्रवार की सुबह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इस मौके पर उनका परिवार भी मौजूद था. बता दें कि उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान मूल के पहले क्रिकेटर रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेला. एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट सिडनी में 4 जनवरी से शुरू हो रहा है. ख्वाजा ने आखिरी वनडे 2019 और आखिरी टी20 मैच 2016 में खेला था.

मुझे मेरी सोच से कहीं ज्यादा दिया

ख्वाजा ने कहा कि मैं घोषणा करने आया हूं कि सिडनी टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लूंगा. ईश्वर ने क्रिकेट के जरिए मुझे मेरी सोच से कहीं ज्यादा दिया है. उन्होंने मुझे ऐसी यादें दी हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा, ऐसी दोस्ती जो खेल से कहीं आगे है और ऐसे सबक जिन्होंने मुझे बनाया कि मैं मैदान के बाहर कौन हूं. उन्होंने कहा कि कोई भी करियर किसी एक इंसान का नहीं होता. मुझे मेरे माता-पिता और पत्नी से बहुत मदद मिली. इन्होंने बहुत त्याग किया जो कभी चर्चा में नहीं रहा है.

इसका विश्वास मेरे पिता को मुझसे ज्यादा था

मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलूंगा. इसका विश्वास मेरे पिता को मुझसे ज्यादा था. इस विश्वास के लिए धन्यवाद. 39 साल के उस्मान ख्वाजा की उम्र और एशेज सीरीज में उनकी फॉर्म और युवाओं को मौका देने का समय, कहीं न कहीं उनके संन्यास की वजह बनी. जारी एशेज सीरीज के 4 मैचों में वह तीन मैच का हिस्सा रहे हैं. ब्रिसबेन टेस्ट में वह इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे. ख्वाजा एशेज सीरीज की पांच पारियों में 2, 82, 40, 0, 29 का स्कोर कर सके हैं. पिछली 15 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है.

बड़ी पारी के साथ संन्यास लेने की होगी

सिडनी टेस्ट में उनकी कोशिश एक बड़ी पारी के साथ संन्यास लेने की होगी. ख्वाजा ने 2011 में टेस्ट और 2013 में वनडे में डेब्यू किया था. 87 टेस्ट की 157 पारियों में 43.39 की औसत से 16 शतक और 28 अर्धशतक लगाते हुए वह 6,206 रन बना चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 232 है. वहीं 40 वनडे की 39 पारियों में 2 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1,554 रन उनके नाम दर्ज हैं. 9 टी20 में 1 अर्धशतक की मदद से वह 241 रन बना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. नई मुसीबत में फंसे Arvind Kejriwal, दिल्ली सरकार दर्ज कराएगी FIR, जानें क्या है मामला

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This