‘तुम अपने खेल पर ध्यान दो’, ट्राई सीरीज में बवाल के बाद वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने दी सलाह

New Delhi: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर अनुरा टेनेकून ने वैभव सूर्यवंशी से कहा है कि तुम अपने खेल पर ध्यान दो और बाहर की बातों को नजरअंदाज करो. आज दुर्भाग्य से तुम अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन ये खेल का हिस्सा है, हर दिन अच्छा नहीं हो सकता. दरअसल, इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबला रोमांचक लेकिन विवादित अंदाज में खत्म हुआ था. मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झगड़ा हो गया.

वैभव को ऐसी चीजों से दूर रहने की सलाह 

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जश्न मनाते हुए सूर्यांश शेडगे को कुछ बातें कह दीं, जिससे वह भड़क गए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी इसमें शामिल हो गए और उन्होंने विशेन हलंबगे को धक्का दे दिया. इस हंगामे के बीच श्रीलंका के 79 साल के पूर्व क्रिकेटर अनुरा टेनेकून 15 साल के वैभव को ऐसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी है. इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हुए विवाद के बाद पूर्व क्रिकेटर अनुरा वैभव सूर्यवंशी से मिलना चाहते थे.

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुना

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका में ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया तो हर कोई इस खिलाड़ी को भारत की जर्सी में खेलते देखने को बेताब था. क्रिकेट जगत में हलचल मच गई. ट्राई-सीरीज का सीधा प्रसारण भी इसी वजह से किया गया. वैभव सूर्यवंशी जहां भी जाते हैं, सबकी नजरें उन पर रहती हैं. खासकर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद तो उनकी चर्चा पूरी दुनिया में क्रिकेट जानकार कर रहे हैं.

वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी की

टेनेकून को श्रीलंका के शुरुआती दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है. जब टीम को टेस्ट दर्जा नहीं मिला था तब उन्होंने 1975 और 1979 के वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी की थी. उन्होंने चार मैचों में 137 रन बनाए जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अर्धशतक भी शामिल है. उन्होंने 61 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें 3,481 रन बनाए. उनके नाम पांच शतक और 19 अर्धशतक हैं. 2000 के दशक की शुरुआत में वे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के मुख्य कार्यकारी भी रहे.

इसे भी पढ़ें. NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

More Articles Like This

Exit mobile version